New Rail Project in Haryana : अरावली की पहाड़ियों में सुरंग से गुजरेगी ट्रेन

पलवल-नूंह की सोनीपत से सीधी कनेक्टिविटी के लिए परियोजना पर चल रहा काम

New Rail Project in Haryana : विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहे हरियाणा के खाते में एक ओर बड़ी परियोजना जुड़ने जा रही है। यह परियोजना है हरियाणा आर्बिटल रेल कारपोरेशन। इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसको लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि इस परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अनुराग रस्तोगी हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) के अध्यक्ष भी हैं।

रस्तोगी एचआरआईडीसी के निदेशक मंडल की 33वीं बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि ईस्टर्न आर्बिटल रेल कारिडोर परियोजना को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टेयरिंग कमेटी द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। यह परियोजना सोनीपत से पलवल के बीच बागपत, गाजियाबाद एवं गौतम बुद्ध नगर के रास्ते से प्रस्तावित है। ऐसे में इसका कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश में भी आता है। इस परियोजना के तहत अरावली की पहाड़ियों में सुरंग बनाई जा रही हैं। इसको 52 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इन सुरंग से एक साथ दो ट्रैक बिछाए जाएंगे। इन पर माल गाड़ी के साथ यात्री भी चलाई जाएंगी। इस ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चल सकेगी।

New Rail Project in Haryana :  इसके तहत गुरुग्राम जिले में अरावली की पहाड़ियों में सुरंग बनाई जानी है। यहां डबल टनल बनाई जाएगी। इसमें एकसाथ दो ट्रेन निकलने की सुविधा रहेगी। सुरंग की ऊंचाई 25 मीटर रहेगी। इस परियाेजना को 2026 तक पूरा करने की योजना बनाई गई है। यह परियोजना पूरी होने के बाद गुरुग्राम की पलवल, नूंह और सोनीपत की रेल मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे गुरुग्राम, मानेसर व खरखौदा जैसे औद्योगिक क्षेत्र रेल मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे और यह मार्ग दिल्ली को बाईपास करेगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि हरियाणा आर्बिटल रेल कारिडोर परियोजना के विभिन्न कार्यों अच्छी प्रगति हुई है। परियोजना का मानेसर–पातली खंड व मारुति रेलवे यार्ड जून 2025 में चालू हो चुका है। मानेसर स्थित मारुति प्लांट से अब तक 372 रैक भी लोड किए हो चुके हैं। ऐसे में हरियाणा आर्बिटल रेल कारपोरेशन को राजस्व प्राप्त होना शुरू हो गया है। परियोजना के प्रथम चरण के लिए वन स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अब इसको गति देने के लिए अरावली संबंधी स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया है।

New Rail Project in Haryana: Train will pass through a tunnel in the Aravalli Hills
अरावली की पहाड़ियों में सुरंग से गुजरेगी ट्रेन

New Rail Project in Haryana: 1533 करोड़ रुपये मुआवजे का भुगतान

मुख्य सचिव ने बताया कि इस परियोजना के तहत भूमि मुआवजा वितरण में भी अब तक अच्छी खासी प्रगति हुई है। भूमि अवार्ड के तहत 1878 करोड़ रुपये की राशि बनती है। इसके मुकाबले अब तक 1533 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं मध्यस्थता अवार्ड के अंतर्गत भी 99 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग, यात्री यातायात के लिए अपने क्रास-सेक्शन के लिहाज से क्षेत्र की सबसे बड़ी सुरंगों में से एक है। सुरंग का निर्माण कार्य अच्छी गति से चल रहा है। वर्तमान में आठ सक्रिय फेस से कार्य किया जा रहा है। इसमें दो अतिरिक्त फेस विकसित किए जा रहे हैं। इससे कार्य में और तेजी लाई जा सकेगी। सुरंग निर्माण में न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मेथड अपनाया जा रहा है। यहां कुल कुल 7200 मीटर लंबी सुरंग बननी है। इसमें से अब तक 3773 मीटर का भाग की खुदाई हो चुकी है।

New Rail Project in Haryana : कुरुक्षेत्र ऐलिवेटेड रेलवे परियोजना का काम अंतिम चरण में

साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना अपने अंतिम चरण में चल रही है। यहां पर सभी सिविल कार्य के साथ, ट्रैक, सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन और ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा एलिवेटेड प्लेटफार्म का निर्माण भी अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। जो कार्य पूरे हो गए हैं, उनकीा निरीक्षण अब रेलवे द्वारा किया जाएगा। इस तकनीकी निरीक्षण से स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होगा। इसके बाद इस ट्रैक को ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button