New Year Special Train : क्रिसमस और नए साल पर रेलवे की सौगात

चलेंगी 138 विशेष ट्रेन, एक महीने में ट्रेन लगाएंगी 650 अतिरिक्त चक्कर

New Year Special Train :  क्रिसमस और नए साल पर यदि आप भी घर से बाहर निकल कर छुट्टी मनाने की सोच रहे हैं तो रेलवे ने आपकी सुविधा के लिए पूरा प्रबंध कर दिया है। इन दोनों मौकों को देखते हुए रेलवे द्वारा 138 विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन एक महीने तक चलेंगी और इस दौरान 650 चक्कर लगाएंगी। ऐसे में देश के लोगों के लिए रेलवे की यह बड़ी तैयारी है। इससे पहले दिवाली और छठ पर्व पर भी रेलवे द्वारा सैकड़ों विशेष रेल गाड़ियां चलाई गई थी।

इन दोनों मौकों के लिए पश्चिमी रेलवे द्वारा 26 विशेष ट्रेन और 226 स्वीकृत फेरियों के साथ अग्रणी भूमिका निभाएगा। वहीं मध्य रेलवे 18 रेलगाडियों के साथ 118 स्वीकृत फेरियां लगाने की योजना बना रहा है। रेलवे द्वारा विशेष रेलगाडियों से कुल 650 अतिरिक्त चक्कर लगाने का शेड्यूल तैयार किया गया है। इनमं से 244 ट्रेन का शेड्यूल जारी भी हो चुका है। इन जोन पश्चिमी रेलवे के पास 26 ट्रेन और 226 स्वीकृत चक्कर बन रहे हैं। इनमें से 72 चक्करों का शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं मध्य रेलवे द्वारा 18 विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन 118 चक्कर लगाएंगी। इनमें से 76 का शेड्यूल आ चुका है।

दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 26 विशेष रेल गाडियों चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन 34 चक्कर लगाएंगी। इसमें से 26 का शेड्यूल बन चुका है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 12 ट्रेन 82 चक्कर लगाने को तैयार हैं। इनके 24 चक्करों को अधिसूचित किया जा चुका है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने 20 रेलगाडियों की योजना बनाई है। इन ट्रेन से यात्रियों के लिए 42 चक्कर लगंगे। इसमें से 28 अधिसूचित हो चुकी हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) की 14 रेल गाडियां विशेष ट्रेन के रूप में चलेंगी और 72 स्वीकृत चक्कर लगाएंगी। इनके 6 चक्कर अधिसूचित हैं। उत्तरी रेलवे (एनआर) द्वारा 18 रेल गाडि़यां चलाने की योजना बनाई गई है। इन ट्रेन से 66 चक्कर लगाने की स्वीकृति हुई है। इनमें से 8 अधिसूचित चक्कर शामिल हैं। उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) ने 2 रेल गाडि़यां चलाने का प्रस्ताव दिया है।इनमें 6 स्वीकृत फेरियां शामिल की गई हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा 2 रेलगाडि़यों की योजना बनाई है। इनमें सभी 4 स्वीकृत फेरियां के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

New Year Special Train: Railways' gift on Christmas and New Year
क्रिसमस और नए साल पर रेलवे की सौगात

New Year Special Train : कोंकण रेलवे पर अधिक दबाव

क्रिसमस और नए साल पर सबसे अधिक दबाव काेंकण रेलवे पर रहता है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग यह दोनों ही पर्व मनाने के लिए गोवा व मुंबई पहुंचते हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर इस मौके पर काफी लोग त्योहार मानते हैं। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे के अनुसार मुंबई-गोवा (कोंकण) कारिडोर पर मुंबई सीएसएमटी-एलटीटी और करमाली-मडगांव के बीच दैनिक और साप्ताहिक विशेष रेलगाडि़यां चलाई जा रही हैं। इसके अलावा अतिरिक्त सीट और स्लीपर की सुविधा भी यात्रियों के लिए दी जा रही है। वहीं मुंबई-नागपुर, पुणे-सांगानेर और महाराष्ट्र के अन्य मार्गों पर विशेष सेवाएं शुरू की गई हैं। इससे यात्रियों को रेलगाडि़यों में भीड़भाड़ से बचने में मदद मिलेगी। साथ ही त्योहारों के दौरान सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी। उत्तरी और पूर्वी भारत में, दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और आसपास के शहरों को जोड़ने वाले व्यस्त कारिडोर पर लंबी दूरी के यात्रियों को घर या अन्य स्थानों पर जाने में सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष रेलगाडि़याें की व्यवस्था की गई है।

New Year Special Train : समुंद्री तटों पर अधिक फोकस

रेलवे ने नव वर्ष व क्रिसमस के त्योहार को देखते हुए समुंद्री तटों पर अधिक फोकस किया है। इसके तहत दक्षिण और मध्य क्षेत्रों द्वारा हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु और अन्य शहरों को जोड़ने वाली अतिरिक्त रेल सेवाएं चलाई जा रही हैं। यह समय रेलवे के लिए काफी व्यस्त रहता है ऐसे में इनमें 1151 सीएसएमटी-करमाली 1152 करमाली-सीएसएमटी,1171 एलटीटी-तिरुवनंतपुरम, 1405 पुणे-सांगानेर और 1005 सीएसएमटी-नागपुर रेलगाडि़यां शुरू की गई हैं। इन विशेष ट्रेन से रेलवे क्रिसमस और नव वर्ष 2026 के लिए यात्रियों को समुद्र तटों, शहरों और पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए अतिरिक्त क्षमता, आराम और सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button