railway news : महाराष्ट्र में 89780 करोड़ रुपये की नई रेल परियोजना मंजूर

5098 किलोमीटर लंबी नई लाइन, गेज परिवर्तन और दोहरीकरण की 38 परियोजनाओं को मिल स्वीकृति

railway news :  आने वाले समय में देश के महाराष्ट्र राज्य में रेलवे की बड़ी परियोजनाएं शुरू होंगी। इसके लिए सरकार ने 89780 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। राज्य में 2022 से 26 के दौरान कुल 8603 किलोमीटर की नई लाइन, गेज परिवर्तन और दोहरीकरण के 98 सर्वेक्षण स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 19293 करोड़ रुपये की लागत से दरवाजों सहित 12 डिब्बों वाले 238 रेक को भी मंजूरी दी गई है।

फिलहाल मुंबई क्षेत्र में प्रतिदिन 120 मेल, एक्सप्रेस ट्रेन के साथ 3200 उपनगरीय ट्रेन चलाई जा रही हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा में सुधार के लिए कई योजना शुरू की हैं। मुंबई क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन की संचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए कार्यों पर काम किया जा रहा है। इसके तहत बांद्रा टर्मिनस पर 3 पिट लाइनों का काम पूरा किया जा चुका है। मुंबई सेंट्रल
में 24 एलएचबी कोचों के लिए प्लेटफार्म का विस्तार किया गया है।

दादर में 1 अतिरिक्त प्लेटफार्म बना है। वसई रोड पर 6 प्लेटफार्म, 3 पिट लाइन और 5 स्टेबलिंग लाइन बनी हैं। पनवेल-कलम्बोली में 5 प्लेटफार्म, 4 पिट लाइन और 2 सिक लाइन का काम किया गया है। कल्याण स्टेशन पर 6 प्लेटफार्म के साथ्ज्ञ 4 पिट लाइन बनी हैं। एलटीटी में 4 प्लेटफार्म और 2 पिट लाइन तैयार हुई हैं। परेल में 6 प्लेटफार्म, 5 पिट लाइन के साथ 6 स्टेबलिंग लाइन बनाई गई है।

वहीं इसके अलावा 15 डिब्बों वाली ईएमयू ट्रेनों को समायोजित करने के लिए 34 स्टेशनों पर प्लेटफार्म विस्तार का काम शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए भी बड़ी योजना तैयार की गई है। मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के लिए 8087 करोड़ रुपये की लागत की एमयूटीपी-II, 10947 करोड़ रुपये की लागत की एमयूटीपी-III तथा 33690 करोड़ रुपये की लागत की एमयूटीपी-IIIए को स्वीकृति प्रदान की गई है।

railway news : महराष्ट्र के विकास में नया अध्याय

यह परियोजनाएं महाराष्ट्र के विकास में नया अध्याय लिखने वाली हैं। दरअसल महाराष्ट्र में राज्य के साथ-साथ मुंबई में इसके उपनगरीय क्षेत्रों के लिए ट्रेन सेवा बहुत महत्वपूर्ण है। इसको मुंबई की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। ऐसे में रेलवे द्वारा पूरे राज्य के साथ-साथ अकेले मुंबई के लिए कई परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इससे यहां की रेल यात्रा को बहुत ही सुगम बनाने में मदद मिलेगी। प्रतिदिन लाखों लोग मुंबई की लोकल ट्रेन से यात्रा करते हैं। इनकी संख्या के साथ-साथ ट्रेन का संचालन भी बड़ा काम रहता है। ऐसे में कुछ जगहों पर प्लेटफार्म का विस्तार होने से यात्रियों को सुविधा होगी। वहीं कुछ ट्रेन में भी कोच बढ़ाए जा रहे हैं। इससे एक समय में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। इसके लिए समय-समय पर विस्तार किया जाता रहा है, लेकिन इस बार सबसे बड़े विस्तार की परियोजना को मंजूरी मिली है।

महाराष्ट्र में 89780 करोड़ रुपये की नई रेल परियोजना मंजूर
महाराष्ट्र में 89780 करोड़ रुपये की नई रेल परियोजना मंजूर

railway news : सुरक्षा भी महत्वपूर्ण

रेल यात्रियों को सुगम सफर के साथ-साथ सुरक्षित सफर के लिए भी रेलवे द्वारा योजना बनाई गई है। मुंबई के लोकल स्टेशनों पर रात दिन भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में यहां यात्रियों को सुरक्षित सफर के लिए हमेशा चुनौती बनी रहती है। अब रेलवे ने अपनी योजना में इस कार्य को भी प्रमुखता से लिया है। आने वाले कुछ सालों में मुंबई की रेल व्यवस्था पूरी तरह से बदली नजर आएगी।

railway news : बुलेट ट्रेन के लिए जमीन अधिग्रहण

साथ ही आने वाले समय में महाराष्ट्र को बुलेट ट्रेन की सौगात भी मिलने जा रही है। हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है। इसके अलावा पुलों, कृत्रिम जलमार्गों का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। इसके साथ ही रेलवे ने यात्री परिवहन क्षमता बढ़ाने के लिए 19293 करोड़ रुपये की लागत से एमयूटीपी-III व III-ए के तहत दरवाजों सहित 12 डिब्बों वाली 238 रेक स्वीकृत की गई हैं। इन रेकों की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button