4 lane road in rajsthan : राजस्थान से हरियाणा सीमा तक बनेगा यह नया हाईवे

78.180 किलोमीटर की सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 2202.67 करोड़ रुपये

4 lane road in rajsthan : भारतीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राजस्थान के झुंझुनूं से चिड़ावा-सिंघाना-पचेरी के रास्ते हरियाणा की सीमा तक फोरलेन सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 11 की कुल लंबाई 78.180 किलोमीटर होगी। इसको फोरलेन बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए 2202.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए यह राजमार्ग बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नए बनने वाले इस हाईवे के साथ ही झुंझुनूं बीड़, बगड़, खुड़ाना, सिंघाना, पचेरी कलां में 4 लेन बाईपास भी बनाए जाने हैं। इसके अलावा चिड़ावा में पिलानी रोड से लाखू तिराहा और लाखू तिराहा से ओजटू तिराहा तक 4 लेन रिंग रोड का निर्माण करवाने की भी योजना है। इस परियोजना में बाईपास की लंबाई 41.660 किलोमीटर और वर्तमान सड़क की कुल लंबाई 36.520 किमी में 4 लेन सड़क बनाई जानी प्रस्तावित है। यातायात को सुगम रखने के लिए इस रोड पर कुल 42 पुल भी बनाने की योजना है।

4 lane road in rajsthan : भूमि अधिग्रहण की चल रही प्रक्रिया

फिलहाल इस परियोजना के लिए सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। यह प्रक्रिया अभी जारी है, ऐसे में इसके बाद ही सड़क निर्माण का काम शुरू होगा। हालांकि फिलहाल झुंझुनूं से मंडावा होते हुए फतेहपुर तक कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। झुंझनू शहर के आसपास कुछ कार्य काम बाकी है, लेकिन इसको भी जल्द ही पूरा किया जाना है। वहीं झुंझुनूं से बगड़-चिड़ावा होते हुए पचेरी से आगे हरियाणा सीमा तक सड़क निर्माण का काम फिलहाल रूका हुआ है।

वहीं पचेरी से आगे हरियाणा में प्रदेश के हिस्से का काम पूरा किया जा चुका है। यह निर्माण पूरा होने के बाद नारनौल के रास्ते पनियाला मोड़ तक वाहनों की पहुंच आसान हो जाएगी। वहीं नारनौल से 152-डी राजमार्ग सीधा चंडीगढ़ से जुड़ा हुआ है। ऐसे में राजस्थान के लोगों को चंडीगढ़, शिमला, मनाली व वैष्णो देवी जाने के लिए यह सीधा और आसान रास्ता बन जाएगा।

4 lane road in rajsthan : स्थानीय किसानों को होगा लाभ

इस परियोजना से जहां दूर दराज तक यात्रा करेन वालों को सुविधा होगी, वहीं स्थानीय किसानों को काफी लाभ होगा। ग्रामीण क्षेत्रों से किसान असानी से फसल बड़े बाजारों तक ले जा सकेंगे। इस राजमार्ग का सीध असर राजस्थान में रोजगार बढ़ाने पर पड़ेगा। वहीं हरियाणा के गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मंडी का निर्माण भी चल रहा है।

यहां तक पहुंचने के लिए यह राजमार्ग आसान व छोटा रास्ता उपलब्ध करवाएगा। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से राजस्थान का शेखावटी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर से सीधा जुड़ जाएगा। झुंझुनूं और आसपास के किसानों की फसलें, फल और सब्जियां इस रोड से कम समय में दिल्ली-एनसीआर की बड़ी मंडियों तक पहुंचाई जा सकेंगी। दिल्ली के अलावा गुरुग्राम जैसे बड़े शहर तक भी पहुंचना आसान होगा।

4 lane road in rajsthan : राजस्थान से हरियाणा सीमा तक बनेगा यह नया हाईवे
4 lane road in rajsthan : राजस्थान से हरियाणा सीमा तक बनेगा यह नया हाईवे

4 lane road in rajsthan : 2202.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

झुंझुनूं से चिड़ावा-सिंघाना होते हुए हरियाणा बार्डर तक बनने वाले इस हाईवे से लोगों का सफर तो आसान होगा ही, विकास के नए द्वार भी खुलेंगे। यह मार्ग देश के बड़े शहरों से राजस्थान का जुड़ाव अधिक तेज और सुरक्षित करेगा। नेशनल हाईवे-11 की इस परियोजना पर 2202.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे जहां दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा, वहीं हरियाणा से भी जुड़ाव बेहतर होगा। केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद यह हाईवे राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बीच के रास्ते को पूरी तरह से तेज और सुगम बना देगा।

road in rajsthan : राजस्थान के इस हाईवे पर भी शुरू होगा काम

दूसरी ओर राजस्थान को एक और नई व बड़ी परियोजना की भी सौगात मिलने जा रही है। इसके तहत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सूरतगढ़ से श्री गंगानगर के बीच बने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-62 को फोरलेन बनाने के लिए वित्तीय मंजूरी दी है। पहले यह हाईवे 2 लेन का है। एनएच-62 के 75.5 किलोमीटर के हिस्से को अब फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई द्वारा 1022.57 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। यह राशि सड़क निर्माण के अलावा भूमिअधिग्रहण पर भी खर्च की जाएगी। इसमें से 785 करोड़ रुपये सड़क निर्माण और 240.57 करोड़ रुपये अधिग्रहण के अलावा अन्य विभागों को दिए जाने हैं।
इसको लेकर पिछले करीब 15 साल से मांग की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button