solar tubewell scheme : खेत में सोलर ट्यूबवैल लगवाने के लिए आवेदन शुरू, 75 प्रतिशत मिलेगी सब्सिडी
29 दिसंबर तक हो सकेंगे आवेदन, 12 श्रेणी क्षमता वाले पंप लगाएगी सरकार
solar tubewell scheme : यदि आप भी अपने खेत में सिंचाई के लिए महंगे डीजल व बिजली बिल से छुटकारा चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। इसके लिए हरियाणा के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। किसानों को डबल लाभ यह होगा कि इस पर सरकार द्वारा 75 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जा रही है। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं 25 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। और 29 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
इसके बाद जिन किसानों का चयन सोल पंप के लिए होगा, उनको निर्धारित राशि कंपनी के बैंक खाते में जमा करवानी होगी और खेत में आपके द्वारा चयनित क्षमता वाला सोलर ट्यूवबैल पंप लग जाएगा। यह सोलर ट्यूबवैल पंप PM-KUSUM योजना के तहत लगाए जा रहे हैं। ऐसे में किसानों के पास 75 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर एनर्जी पंप लगाने का यह सुनहरा मौका है। इसके लिए सरल पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। सब्सिडी में 30 % केंद्रीय और 45% राज्य सरकार का हिस्सा होता है।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) योजना का लक्ष्य है कि बंजर या परती भूमि के हिस्से से किसानों की आय बढ़ाई जाए। साथ ही सिंचाई की लागत को कम किसानों की आय में वृद्धि की जाए। इसके लिए समय समय पर किसानों के लिए यह योजना आती रहती है। हर बार फसल कटाई के सीजन के बाद किसानों के खेत में कंपनी द्वारा इंस्टाल की जाती है। ताकि फसल पर इसका असर नहीं हो। इसके लिए समय से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है।
solar tubewell scheme : 12 कैटेगरी की मोटर उपलबध
किसान अपनी जरूरी के अनुसार ही पंप की क्षमता का चयन कर सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा 12 कैटेगरी निर्धारित की गई हैं। इसके तहत 3 HP, 5 HP, 7.5 HP और 10 HP की 12 अलग-अलग कैटेगरी में सोलर पंप उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके तहत किसानों का चयन परिवार की सालाना आय और ज़मीन के आधार पर की जाती है। वहीं सरकार की योजना है कि जो किसान बिजली आधारित ट्यूबवेल प्रयोग करते हैं, उनको प्राथमिका से सोलर कनेक्शन दिया जाए। वहीं 2019 से 2023 के बीच बिजली आधारित ट्यूबवेल के लिए आवेदन करने वाले किसानों को भी प्राथमिकता मिल रही है।

solar tubewell scheme: सूक्षम सिंचाई विधि जरूरी
कुछ मामलों में सोलर पावर एनर्जी पंप सैट का लाभ पाने के लिए सूक्षम सिंचाई विधि या माइक्रो इिरगेशन सिस्टम लगवाना जरूरी होगा। यह उन्हीं क्षेत्रों के लिए हैं, जहां भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है। इसक अलावा अन्य क्षेत्रों में भी भूमिगत पाइपलाइन या माइक्रो-इरिगेशन सिस्टम जरूरी नहीं होंगे। वहीं धान की खेती करने वाले ऐसे किसान जिनका भूजल स्तर 40 मीटर से नीचे चला गया है, वे इस योजना के तहत लाभ नहीं ले पाएंगे।
solar tubewell scheme : वेटिंग लिस्ट वाले किसान भी कर सकते हैं बदलाव
वहीं जिन किसानों ने पहले सोलर पंप के लिए आवेदन किया था और वे वेटिंग लिस्ट में चल रहे हैं, वे अपने पंप के आकार व क्षमता में बदलाव कर सकते हैं। इन आवेदकों को राशि का नया चालान जाम करवाने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा समय पर चालान जमा करवाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आवेदन रद्द हो जाएगा और जमा की गई राशि किसान को वापस कर दी जाती है।
solar tubewell scheme : यह लगेंगे दस्तावेज
आनलाइन आवेदन के लिए https://pmsuryaghar.gov.in वैबसाइट पर जाना होगा। सोलर पंप लगवाने के लिए किसान को कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसमें आनलाइन आवेदन के लिए फैमिली ID, कृषि भूमि के जमीन के रिकार्ड, जमाबंदी जरूरी है। इसके अलावा किसान पर कोई बिजली बिल बकाया नहीं होने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। इस योजना के तहत लगने वाले सोलर पंप पर 5 साल की वारंटी भी दी जाती है। इस दौरानप चोरी और प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में नुकसान की भरपाई के लिए बीमा भी होगा।










