Cyber ​​fraud : हैप्पी न्यू इयर का मैसेज कर सकता है कंगाल, हो जाएं सावधान

नए साल पर फर्जी मैसेज भेज कर अपनाया जा रहा ठगी का नया तरीका

Cyber ​​fraud : नया साल आ रहा है, आप भी लोगों को नया साल विश कर रहे हैं और आपके मित्र व जानकार आपको नए साल की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। वहीं इस मौका का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी तैयार हो रहे हैं। नए साल के शुभकामना संदेश के साथ बैंक खाता खाली करने की पूरी योजना बनाई जा रही है। ऐसे में यदि आपके पास अनजान नंबर या आइडी से ऐसे मैसेज आते हैं तो जरा सावधान हो जाएं।

नए साल को लेकर जिस प्रकार लोग इसको मनाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं साइबर अपराधी सतर्क हो गए हैं। साइबर अपराधिकयों द्वारा सोशल मीडिया एप्स और ई-मेल ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं। (Cyber ​​fraud news) इन फर्जी मैसेज यूजर के फोन और बैंक अकाउंट का कंट्रोल अपने पास ले लेते हैं। इससे बैंक खाता खाली किया जा सकता है। ऐसे में पुलिस ने भी लोगों को सतर्क कर चेतावनी जारी की है।

पुलिस का कहना है कि नए साल की शुभकामनाओं के चक्कर में बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। ऐसे नए साल में इन संदेशों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही करने पर साइबर ठग मोटा नुकसान कर सकते हैं। क्योंकि आनलाइन ठगी के लिए साइबर ठग नई तकनीकी अपना रहे हैं। इससे बचने के लिए सबसे आसान तरीका है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक विवरण की जानकारी या ओटीपी भूल कर भी सांझा नहीं करें।

Cyber ​​fraud : एपीके फाइल से होती है ठगी

दरअसल इसके लिए साइबर ठग लोगों के फोन में शुभकामना संदेश के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं। इसके साथ लिंक भी होता है। इस पर जब शुभकाना संदेश पढ़ने के लिए क्लिक करते हैं तो मोबाइल फोन का पूरा नियंत्रण साइब अपराधी ले लेते हैं। इसके बाद यह अपराधी बैंक खाता खाली कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने सलाह दी है कि किसी अपरिचित से सोशल मीडिया पर दोस्ती नहीं करें। साथ ही दूसरे लोगों के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी नहीं सांझा करें और किसी को भी अपने बैंक कार्य के के लिए ओटीपी नहीं बताएं।

Cyber ​​fraud : हैप्पी न्यू इयर का मैसेज कर सकता है कंगाल, हो जाएं सावधान
Cyber ​​fraud : हैप्पी न्यू इयर का मैसेज कर सकता है कंगाल, हो जाएं सावधान

Cyber ​​fraud : शक होने पर करें शिकायत

यूं तो साइबर ठग हमेशा ही सक्रिय रहते हैं, लेकिन विशेष मौकों पर इनकी चालबाजी बढ़ जाती है। ऐसे जब भी कोई ऐसा मैसेज आए तो इसकी शिकायत पुलिस को जरूर करें। स्वयं सतर्क रहें और अपने जानकारों को भी सतर्क करें। क्योंकि इस मामले में छोटी सी गलती भी भारी पड़ने का डर लगा रहता है। सबसे आसान उपाय यही है कि किसी भी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करें। विशेषकर ऐसी एपीके फाइल को तुरंत डिलीट कर दें। क्योंकि यदि एक बार किसी को आपके फोन का एक्सेस मिल गया तो वह कभी भी चूना लगा सकता है। सिर्फ पैसे से ही नहीं निजी जानकारी, फोटो, मैसेज का भी गलत हाथों में जाने का खतरा रहता है।

Cyber ​​fraud : सतर्कता ही बचाव का एक मात्र उपाय

साइबर विशेषज्ञ हितेश हिंदुस्तानी का कहना है कि इस मामले में सावधनी ही सबसे बड़ा हथियार है। साइबर ठग किस प्रकार आपके मोबाइल फोन में आकर बैठ जाए, इसका पता लगान बहुत मुशकिल है। सबसे पहला काम यूजर को यही करना होता है कि हर प्रकार से लुटेरे को अपने फोन या अन्य गैजेट में आने से राेकें। इसके लिए कभी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी नहीं बताएं।

संदिग्ध एपीके फाइल पर कभी भी क्लिक नहीं करें। यदि बार-बार आपके फोन को हैक करने का प्रयास होता है तो इसकी शिकायत की जानी चाहिए। किसी भी प्रकार की ठगी होने पर सहायत नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत जरूर दर्ज करवाएं। विशेषकर युवा अवस्था में कई प्रकार की अनर्गल सामग्री दिखा कर इस प्रकार से साइब ठगी की जाती है। ऐसे में संयम जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button