New Tata Sierra EV : Tata Sierra का नया EV वर्जन भी जल्द हो सकता है लांच
500km रेंज के साथ ट्रिपल-स्क्रीन वाले प्रीमियम फीचर्स करेंगे ग्राहकों को आकर्षित
News Tata Sierra EV : हाल ही में कार निर्मता कंपनी Tata द्वारा अपनी नई गाड़ी Sierra बाजार में उतारी गई है। अब ग्राहकों की मांग को देखते हुए कंपनी इसका EV वर्जन भी लाने की तैयारी में है। इसके लिए ग्राहकों को अधिक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। नए साल 2026 की शुरूआत में ही यह गाड़ी लांच हो सकती है। इसमें कई प्रकार के नए फीचर दिए जाएंगे। इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा।
इतना ही नहीं कार बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का मानना है कि टाटा मोटर्स आने वाले नए साल 2026 में तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां लांच करने जा रही है। इसी में से एक है Tata Sierra EV है। हालांकि माना जा रहा है कि सिएरा ईवी का डिजाइन पेट्रोल-डीजल वर्जन से मिलता-जुलता ही रहेगा, लेकिन इसमें कुछ EV-स्पेसिफिक एलिमेंट्स जरूर मिल सकते हैं। गाड़ी में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। इसमें दो बैटरी पैक विकल्प के तौर पर मिलेंगे। इनकी ड्राइविंग रेंज 500 किमी से ज्यादा होने की संभावना है। इसमें लेवल 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलने जा रहे हैं।
हालांकि इसके लिए टाटा मोटर्स ने स्वयं आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। इसके तहत साल 2026 में तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां लांच करने की बात कही गई है। इन गाड़ियों में Tata Sierra EV भी शामिल रहेगी। इसका लंबे समय से इंतजार ग्राहकों द्वारा किया जा रहा है। इस गाड़ी को अब नए रूप में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया जाएगा। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में पेट्रोल-डीजल वाले से ज्यादा बेहतरीन और शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
New Tata Sierra EV : क्या मिलता जुलता होगा डिजाइन
टाटा ग्राहकों को इस नई गाड़ी के डिजाइन को लेकर काफी चिंता है। हालांकि यह माना जा रहा है कि Tata Sierra EV का डिजाइन इसके पेट्रोल-डीजल वर्जन से मिलता-जुलता ही होगा। हालांकि गाड़ी EV होने के कारण इसके आधार पर कुछ स्पेसिफिक एलिमेंट्स जरूर रहेंगे।
इसके फ्रंट में क्लोज्ड-आफ ग्रिल, फुल-विड्थ LED DRL स्ट्रिप, स्प्लिट हेडलैम्प्स और स्किड प्लेट SUV को मजबूत और मॉडर्न लुक दिया जाएगा, जो ग्राहकों को इस गाड़ी की ओर आकर्षित करेगा। वहीं गाड़ी की साइड प्रोफाइल की बात करें तो यह उभरी हुई शोल्डर लाइन्स, स्क्वायर व्हील आर्च, फ्लश डोर हैंडल्स और स्टाइलिश अलाय व्हील्स के साथ होगी। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED लाइट बार, बाक्सी टेलगेट और हल्की-सी EV बैजिंग दी के साथ गाड़ी लांच होने की संभावना है।
New Tata Sierra EV : इंटीरियर में फीचर की भरमार
टाटा Sierra EV को इसके इंटीरियर से अधिक बेहतर बनाया जा रहा है। गाड़ी के केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप ग्राहकों को मिल सकता है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले शामिल रहेगा। इसके साथ ही प्रीमियम मटीरियल्स, लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन, एंबियंट लाइटिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ इसे एक अपमार्केट फील देने के लिए रहेंगे। ऐसे में Sierra EV का केबिन तकनीक के साथ बेहद आरामदाय बनाने का प्रयास किया गया है।
New Tata Sierra EV : लंबी ड्राइविंग रेंज
EV गाड़ियों में सबसे महत्वपूर्ण फीचर इसकी ड्राइविंग रेंज होती है। ऐेस में सभी को Tata Sierra EV की रेंज जाननी है। वहीं कंपनी की ओर से इस गाड़ी में Harrier EV के कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। कंपनी सिएरा ईवी में दो बैटरी पैक विकल्प दे सकती है। इसके बड़े बैटरी पैक की ड्राइविंग रेंज 500 किमी से ज्यादा होने की संभावना है। जो इसको अच्छी रेंज के साथ मार्केट में ला रही है। रेंज के साथ-साथ DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग भी रहेगा।










