Offers On Mahindra Suv : इस महीने महिंद्रा एसयूवी खरीदी तो मिला फायदा

कंपनी द्वारा इस महीने में दिए जा रहे शानदार आफर

Offers On Mahindra Suv : अपनी गाड़ियों के आकर्षक डिजइन व दमदार इंजन के लिए महिंद्रा की खास पहचान बनी हुई है। हालांकि कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के वाहन तैयार किए जाते हैं, लेकिन इस महीने में एसयूवी गाड़ियों की बिक्री पर खास आफर भी दिए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं द्वारा यह आफर खास दिसंबर महीने के लिए ही रखे हैं। ऐसे में यदि आप महिंद्रा की एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह महीना आपके बहुत खास है। अपनी मनपसंद गाड़ी घर ला सकते हैं, वह भी शानदार डिस्काउंट के साथ।

Offers On Mahindra Suv : सबसे ज्‍यादा बचत Mahindra XUV 400 पर

महिंद्रा कंपनी द्वारा अपनी शानदार गाड़ी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी XUV 400 पर शानदार आफर दिया जा रहा है। दिसंबर महीने में यह गाड़ी खरीदने पर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है। कार खरीदते हुए यह बजट राशि बहुत बड़ी हो जाती है।

Offers On Mahindra Suv : Mahindra Bolero Neo पर आफर

महिंद्रा की शानदार गाड़ी बोलेरो को लोग खूब पंसद करते हैं। यदि यह गाड़ी आप दिसंबर महीने में खरीदते हैं तो आपको 60 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है। हालांकि यह आफर गाड़ी के पुराने वर्जन वाले NEO PLUS P4 AMB पर ही मान्य होगा। इसके P4 और P10 पर भी 30 हजार रुपये तक की बचत पाई जा सकती है। हालांकि नए वर्जन के साथ बोलेरो नियो N8 पर 20 और N10 पर केवल 10 हजार रुपये के आफर दिया जा रहा है।

 इस महीने महिंद्रा एसयूवी खरीदी तो मिला फायदा
इस महीने महिंद्रा एसयूवी खरीदी तो मिला फायदा

Offers On Mahindra Suv : Mahindra Thar Roxx

सबसे ट्रेंडिंग गाड़ी थार राक्‍स AX7L वेरिएंट पर भी आपको शानदार डिस्काउंट मिलेगा। इस गाड़ी को यदि दिसंबर महीने में खरीदते हैं तो एक लाख रुपये की बचत हो सकती है। इस एसयूवी के AX5L डीजल आटोमैटिक और MX5 पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Offers On Mahindra Suv : Mahindra BE6 पर भी है यह आफर

वहीं दूसरी ओर कंपनी की ओर से एक अन्य इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर BE6 को उतारा गया है। यह गाड़ी भी इस महीने यदि आप घर लाते हैं तो अच्छा आफर मिलेगा। दिसंबर महीने में यह एसयूवी खरीदने पर कैश डिस्‍काउंट, कार्पोरेट, एक्‍सचेंज और लायल्‍टी बोनस मिला कर 2.50 लाख रुपये तक की बचत हो रही है। ऐसे में यह गाड़ी खरीदने का भी शानदार मौका है।

Offers On Mahindra Suv : Mahindra XEV 9e पर आफर

महिंद्रा एसयूवी की बात करें तो इनकी तीसरी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर XEV 9e है। दिसंबर महीने में इस गाड़ी पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस महीने यह एसयूवी खरीदने पर 1.95 लाख रुपये तक की बचज होगी।इसमें कैश डिस्‍काउंट के साथ एक्‍सेसरीज, कार्पोरेट, एक्‍सचेंज और लायल्‍टी बोनस के आफर शामिल हैं।

Offers On Mahindra Suv : XUV 700 पर 1.25 लाख रुपये की बचत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार XUV 700 पर भी काफी डिस्काउंट मिल रहा है। यह गाड़ी इस महीने खरीदते हैं तो 1.25 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस एसयूवी के AX5 और AX5S पर दिया यह आफर दिया जा रहा है। वहीं इस एसयूवी के MX वेरिएंट पर 70 हजार रुपये और AX7, AX7L की खरीद पर 50 हजार रुपये तक का लाभ होने वाला है।

Offers On Mahindra Suv : Scorpio Classic पर शानदार बचत

महिंद्रा की स्‍कार्पियो लोगों की पहली पसंद वाली गाड़ियों में से एक है। इसके क्‍लासिक वर्जन पर भी दिसंबर महीने का आफर मिल रहा है। इस महीने Scorpio Classic पर अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक के आफर लिए जा सकते हैं। हालांकि यह आफर गाड़ी के S वेरिएंट पर निर्धारित किया गया है। S11 पर वेरिएंट पर भी 75 हजार रुपये तक के लाभ का मौका है। इसके साथ ही Scorpio N माडल पर 60 हजार रुपये का शानदार आफर मिल रहा है। Scorpio N माडल के Z8, Z8 L, Z8 S, Z8 T वेरिएंट्स पर आफर दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य वेरिएंट्स पर 30 हजार से 45 हजार रुपये तक का आफर कंपनी ने तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button