Development projects for kharkhoda : हरियाणा के खरखौदा में नायब घोषणाओं की झड़ी

31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध होगा पेयजल 26 करोड़ 46 लाख रुपये होंगे खर्च

Development projects for kharkhoda : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दिल्ली से सटे खरखौदा में विकास रैली को संबोधित किया। इस दौरान खरखौदा को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई। दिल्ली से सटा होने के कारण यहां पर शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाइब्रेरी खोलने का ऐलान किया। इसके अलावा खरखौदा में पेयजल समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर 2026 तक पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस परियोजना पर 26 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विकास और पारदर्शिता के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रदेश सरकार ने 250 स्थानों पर अटल लाइब्रेरीज खोली हैं। उन्होंने खरखौदा के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये अलग से देने की भी घोषणा की। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की माता-बहनों के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है।

इसके तहत महिलाओं को बैंक खाते में 2100 रुपये प्रति महीना दिए जा रहे हैं। प्रदेश भर में 15 लाख से अधिक महिलाएं इसका लाभ ले रही हैं। साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत में 2 लाख 56 हजार बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सोनीपत में 7 हजार 366 मकान लोगों को दिए गए हैं।

Development projects for kharkhoda : खरखौदा के विकास के लिए घोषणाएं

इस दौरान मंच से खरखौदा के विकास के लिए कई घोषणाएं की गई। इसमें थाना चौक और दिल्ली चौक का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा हुई। साथ ही मुख्य पार्क के लिए 8 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। खरखौदा में स्टेडियम के रिनोवेशन के लिए साढ़े 3 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खरखौदा में कचरा निपटान के लिए प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा 8 करोड़ 37 लाख रुपये की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी की 9 सड़कों का निर्माण 28 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

Development projects for kharkhoda : हरियाणा के खरखौदा में नायब घोषणाओं की झड़ी
Development projects for kharkhoda : हरियाणा के खरखौदा में नायब घोषणाओं की झड़ी

Development projects for kharkhoda : गोहाना को जिला बनाने की वकालत

कार्यक्रम में गोहाना से भाजपा विधायक व सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकारी तीसरी बार बनाने में गोहाना-खरखौदा की जनता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। डा. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कहा कि गोहाना को जिला बनाने में जो भी तकनीकी दिक्कत आ रही हैं, उनको दूर कर गोहाना को जिला बना दो। इसके बाद बरोदा में भी कमल का फूल खिलेगा। गौरतलब है कि बरौदा गोहाना के साथ लगता हलका है और यहां से कांग्रेस के इंदुराज नरवाल विधायक हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जनता को गुमराह कर रहे हैं। विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव, अविश्वास प्रस्ताव और चुनाव सुधार चर्चा के दौरान कांग्रेसी सदन छोड़कर भाग जाते हैं।

Development projects for kharkhoda : सफीदों व गोहाना के बीच फंसा पेंच

गौरलब है कि पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से सोनीपत जिला के गोहाना व जींद जिला के सफीदों को नया जिला बनाने की मांग काफी तेज हो चली है। हालांकि इन दोनों में से एक को ही जिला बनाया जा सकता है। गोहाना व सफीदों में दोनो ही जगह भाजपा के विधायक हैं। सफीदों से रामकुमार गौतम विधायक हैं तो गोहाना से डा. अरविंद शर्मा। ऐसे में नए जिले को लेकर पेंच फंसा हुआ है। करीब एक साल पहले गोहाना को जिला बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू की गई है, लेकिन तब भी अचानक सफीदों के लोगों ने भी जिला बनाने की मांग तेज कर दी थी। इसके बाद से यह मामला ठंडे बस्ते में है।

Development projects for kharkhoda : विकास की कहानी लिख रहा है खरखौदा

दिल्ली सीमा से सटा खरखौदा हरियाणा के सोनीपत जिला में आता है। यह दिल्ली के आचंदी बार्डर से सटा हुआ है। यहां पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है। ऐसे में यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। यह क्षेत्र दिल्ली – एनसीआर के करीब है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) द्वारा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। यहीं पर मारुति सुजुकी और यूनो मिंडा जैसी बड़ी कंपनियों के प्लांट लगने जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह क्षेत्र आटो पार्ट्स, इलेक्ट्रानिक्स और लाजिस्टिक्स का हब बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button