New e-Vitara : EV सेगमेंट में धमाका करने की तैयारी में मारुति

कंपनी e-Vitara लांच करने की कर रही तैयारी

New e-Vitara : पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्च और प्रदूषण को लेकर लग रही पाबंदियों को देखते हुए आजकल इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी बढ़ रहा है। हर कंपनी अपनी कार को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लेकर आ रही है। ऐसे में EV सेगमेंट कंपीटिशन काफी बढ़ गया है। अब तक बाजार में उपलब्ध EV गाड़ियों को टककर देने के लिए मारुति सुजुकी भी अपनी गाड़ी को उतार रही है। कंपनी अब भारतीय बाजार में e-Vitara को लांच करने जा रही है।

मारुति सुजुकी कंपनी भारतीय बाजार में अपना विशेष स्थान रखती है। भारतीय सड़कों पर आधी से अधिक गाड़ियां इसी कंपनी की हैं। ऐसे में यह कंपनी भारत में प्रमुख वाहन निर्माता है। हालांकि Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जा रही है। अब इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Maruti Suzuki eVitara को लांच करने की तैयारी है। इस गाड़ी की टेस्ट ड्रइाव भी हो चुकी है।

टेस्ट के दौरान इसकी ड्रइाविंग रेंज का पता चला है। कंपनी का दावा है कि एक बार में फुल चार्ज कर इस गाड़ी को 543 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ऐसे में यह गाड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में जबरदस्त टक्कर देने की तैयारी में है। हालांकि अभी गाड़ी की डिलीवरी शुरू नहीं की जा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि यह गाड़ी 17 से 23 लाख रुपये के बीच एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध होगी।

New e-Vitara : नए साल में गाड़ी बाजार में आने की उम्मीद

यह गाड़ी 2026 में मार्केट में आएगी। इसके लिए निर्माताओं द्वारा सभी तैयारी की जा रही हैं। यह गाड़ी आटो एक्‍सपो में पेश की जा चुकी है। ऐसे में इसके लिए अब लांचिंग की तैयारी है। कंपनी का कहना है कि इस एसयूवी को 49 kwh और 61 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍पों के साथ मार्केट में उतारा जा रहा है। इससे एक बार फुल चार्ज करने पर गाड़ी को 543 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि 2026 में गाड़ी की डिलीवरी शुरू की जाएगी। मारुति सुजुकी कंपनी की Vitara गाड़ी पहले ही काफी पसंद की जा रही है। अब यह गाड़ी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आने के कारण मार्केट में इसका इंतजार किया जा रहा है।

New e-Vitara : 2000 चार्जिंग पवाइंट्स

इस गाड़ी को लांच करने से पहले मारुति सुजुकी द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। बेशक गाड़ी की डिलिवरी 2026 में शुरू होगी, लेकिन इससे पहले 1100 शहरों में 2 हजार चार्जिंग पाइंट्स लगाए जाएंगे। वहीं 2030 तक देशभर में एक लाख चार्जर लगाने का लक्ष्य है। इससे साफ है कि ईवी सेमगेंट के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। Maruti E Vitara को कंपनी की ओर से मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में उतारा जाएगा। ऐसे में इस गाड़ी का सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, MG Windsor, Tata Curvv EV, Mahindra BE 6, Tata Harrier EV से माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button