Harayana Weather Forecast : 30 दिसंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बूंदाबांदी के आसार

 हरियाणा में कोहरा के लिए ओरेंज अलर्ट, भयंकर ठंड से होगा सामना

Harayana Weather Forecast : नए साल पर दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहेगा और इससे बूंदाबांदी की संभावना है। फिर भी मौसम में यह बड़ा बदलाव होगा। इससे धुंध भी बढ़ेगी। ऐसे में नए साल पर हरियाणा प्रदेश में लोगों का सामना कड़ाके की ठंड से होगा। धुंध के लिए प्रदेश के कई जिलों में ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने से सुबह जबरदस्त धुंध छाई हुई है। हालांकि मौसम में अस्थिरता के कारण रात के तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, वहीं दिन के समय दिन के समय तापमान में गिरावट की संभावना है। क्योंकि अब सूखी ठंड के साथ बारिश भी आने की संभावना है। 30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

इससे नए साल में बूंदाबांदी की संभावना बढ़ गई है। हालांकि पहले से ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन नए साल में इसमें ओर अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा हरियाणा प्रदेश में शीतलहर के साथ के लिए कोहरे का भी ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Harayana Weather Forecast : मौसम में अस्थिरता सुबह कोहरा बढ़ेगा

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन बताते हैं कि अभी मौसम में अस्थिरता है। इसके चलते एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो हो रहे हैं। इसका असर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में वातावरण पर पड़ रहा है। नमी के कारण सुबह के समय कोहरा रहेगा, जबकि इस दौरान रात के समय तापमान में हल्की बढ़त होगी। वहीं दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ रही है। शुक्रवार को हल्की बादलवाई के बीच घना कोहरा रहा। इस दौरान नारनौल में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद 27 दिसंबर से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव आया है। इसके कारण 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

Harayana Weather Forecast : 12 जिलों में मौसम का डबल अटैक

मौमस विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ठंड का ओरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 12 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही शीत लहर भी चलेगी। इससे मौसम का डबल अटैक रहेगा। इस साल के अंतिम 4 दिन बहुत अधिक ठंडे रहेंगे। ऐसे में मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत व जींद के अलावा रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भयंकर कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान दिया है। इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी में घना कोहरा रहेगा। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 29 दिसंबर को हरियाणा के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय दृश्यता महज 5 से 10 मीटर भी नहीं रही। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित रही। साथ ही रात के तापमान में गिरावट भी आ रही है। 30 दिसंबर को उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैंद्य। हालांकि रात की बात यह है कि दिन में कुछ धूप रहेगी। मौसम में बदलाव से 1 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button