Jind to panipat road : 113.30 करोड से जींद-पानीपत फोरलेन रोड निर्माण के लिए टेंडर जारी
10 साल से अटकी परियोजना चढ़ी सिरे
Jind to panipat road : हरियाणा के बीचोंबीच उत्तर प्रदरेश को राजस्थान से जोड़ने वाली मुख्य सड़क जींद-पानीपत को अब फोर लेन बनाया जाएगा। इसके लिए हालांकि पिछले करीब 10 साल से योजना बन रही है, लेकिन अब यह सिरे चढ़ गई है। अब सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 113.30 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इस सड़क के पुनर्निमाण से हजारों वाहन चालकों को लाभ होगा। यह सड़क प्रदेश की सबसे खस्ताहाल सड़कों में से एक है।
दरअसल इस सड़क पुनर्निमाण की योजना पिछले 10 साल बनाई जा रही है। इसके लिए लंबी प्रक्रिया चली और यह परियोजना सिरे चढ़ गई है। इस परियोजना में बार-बार बदलाव होते रहे रहे। अब इसको अंतिम रूप मिल गया है। लंबे समय तक वन विभाग की एनओसी में भी परियोजना फंसी रही, लेकिन अब सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है। इसके लिए राशि का आबंटन पहले ही सेंट्रल रोड फंड से हो चुका है।
Jind to panipat road : पानीपत से दरियापुर मोड़ तक का टेंडर
दरअसल यह उत्तर प्रदेश को पानीपत , जींद, हिसार, सिरसा के रास्ते सीधा राजस्थान से जुड़ता है। इसमें जींद व पानीपत के बची के इस स्टेट हाईवे की हालत ही सबसे खराब है। इसके कारण हजारों वाहन चालकों को परेशानी होती है। कुछ वाहन चालक तो रास्ता बदल कर जींद से गोहाना के रास्ते पानीपत जाने को भी मजबूर हैं।
अब इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में पानीपत से दरियापुर मोड़ तक करीब 55 किलोमीटर सड़क निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 53 करोड़ 91 लाख रुपये खर्च होंगे। यह काम पानीपत जिला की लोक निर्माण विभाग शाखा द्वारा करवाया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में सड़क निर्माण का काम दरियापुर से जींद तक होगा। यह दूरी करीब 50 किलोमीटर की है। इस भाग पर 59 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च होंगे। यह क्षेत्र जींद लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है।
Jind to panipat road : पानीपत से सफीदों तक 14 मीटर चौड़ा रोड
इस परियोजना में दो अलग-अलग हिस्से होंगे। एक हिस्सा पानीपत से जींद जिला के सफीदों तक होगा। इसमें सड़क निर्माण 14 मीटर चौड़ा होगा। साथ में बीचोंबीच 1 मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनेगा। वहीं सफीदों से जींद शहर तक सिर्फ 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क काफी संकरी है और वाहनों की संख्या अधिक है। ऐसे में यहां प्रतिदिन हादसे होते हैं। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब नया रोड बनने व सड़क चौड़ी होने से वाहन चालकों को हादसों का डर भी नहीं रहेगा। साथ ही सुगमता से सफर किया जा सकेगा।

Jind to panipat road : 75 किलोमीटर का सफर 2 घंटे में
फिलहाल इस सड़क की हालत बहुत ही दयनीय है। इसके चलते 75 किलोमीटर का रास्ता तय करने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। वहीं इस सड़क के दोबारा बनने से यह सफर करीब 1 घंटे में तय हो सकेगा। इससे लोगों को समय के साथ-साथ इंधन की भी बचत होगी। इस सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को गोहाना के रास्ते जींद और पानीपत के बीच का सफर तय करना पड़ता है।
Jind to panipat road : पंचायतों में दी वन विभाग को जमीन
इस परियोजना के लिए सबसे अधिक दिक्कत वन विभाग की एनओसी के लिए आई है। अरअसल यहां सड़क चौड़ी करने के लिए करीब 8 हजार पेड़ काटे जाने हैं। इनकी जगह पेड़ लगाने को वन विभाग द्वारा जमीन की मांग की जा रही थी। वन विभाग के नियमानुसार यह जमीन विभाग के ही नाम होनी चाहिए। ऐसे में प्रशासन ने अलग-अलग पंचायतों में करीब 40 एकड़ जमीन वन विभाग के नाम की है। यहां पर अब वन विभाग पौधे लगाएगा। इसके बाद वन विभाग की ओर से मंजूरी दी गई है। इसके चलते यह परियोजना करीब चार साल लेट हो गई।










