H P S C Exam New Rules : हरियाणा में सिविल सेवा परीक्षा की के लिए नियमों में बड़ा बदलाव
600 अंकों की होंगी 6, पर्सनालिटी टेस्ट के होंगे 75 अंक
H P S C Exam New Rules : यदि आप भी हरियाणा सिविल परीक्षा देना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। हरियाणा सरकार ने सिविल परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए बदलाव के तहत जो लिखित परीक्षा ली जाएगी, वह 600 अंकों की होगी। इसके 6 पेपर होंगे। साथ ही पर्सनालिटी टेस्ट के 75 अंक निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में आने वाले लोक सेवकों के लिए यह नया नियम बनाया गया है।
H P S C Exam New Rules : 100-100 अंकों के होंगे पेपर
नई व्यवस्था के तहत 100-100 अंकों के 6 पेपर उम्मीदवार को देने होंगे। इसको लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान नियम बदलने पर मुहर लगी थी। इसके बाद हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इन आदेशों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत मुख्य लिखित परीक्षा में 6 प्रश्नपत्र रहेंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा। इसमें अंग्रेजी, हिंदी के अलावा चार पेपर जनरल स्टडीज के रहेंगे। इससे पहले इस परीक्षा के लिए 4 ही पेपर होते थे।
H P S C Exam New Rules : यह है प्रश्न पत्रों का प्रारूप
हालांकि इसमें यह भी फैसला लिया गया है कि प्रश्न पत्र एक अंग्रेजी (अंग्रेजी निबंध सहित) होगा। इसके अलावा प्रश्न पत्र दो हिंदी (हिंदी निबंध सहित) होगा। प्रश्न पत्र तीन सामान्य अध्ययन-1 का होगा और प्रश्न पत्र चार सामान्य अध्ययन-2 का होगा। प्रश्न पत्र पांच सामान्य अध्ययन-3 और प्रश्न पत्र छह सामान्य अध्ययन-4 का रहेगा। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र परंपरागत (निबंध) प्रकार का होगा। निबंध टाइप परीक्षा के लिए हर पेपर में उम्मीदवार को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। भाषा और साहित्य के पेपर में उसी भाषा में जवाब देने होंगे, बाकि सभी प्रश्न पत्रों में उम्मीदवार अंग्रेजी या हिंदी में उत्तर देने के लिए स्वतंत्र रहेंगे।
H P S C Exam New Rules : चयन के लिए अंकों का नियम
इसमें लिखित परीक्षा सबसे मुख्य रहगी। उन्हीं उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिन्होंने लिखित परीक्षा के कुल योग के कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए होंगे। इसके बाद उन्हीं उम्मीदवारों को व्यक्तित्व या मौखिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिन्होंने सभी और हिंदी व अंग्रेजी भाषा में प्रत्येक में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए होंगे। साथ ही नियम बनायाग या है कि भूतपूर्व सैनिकों को भी सभी पेपर जरूरी देने होंगे। इसके बाद 675 अंकों में प्राप्त होने वाले अंकों के आधार पर मैरिट सूची तैयार होगी।
H P S C Exam New Rules : समान अंक आए तो क्या
परीक्षा में समान अंक रहने पर भी चयन के लिए आधार निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत यदि दो या इससे अधिक उम्मीदवारों द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व/मौखिक परीक्षा में बराबर अंक प्राप्त किए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में मुख्य लिखित परीक्षा के पेपरों में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा मुख्य लिखित परीक्षा के पेपरों में प्राप्त कुल अंकों में भी बराबरी रहती है तो उम्र काे आधार बनाया जाएगा। उम्र में जो भी उम्मीदवार बड़ा होगा, उसके प्रथमिकता दी जाएगी।










