Shimla Kalka Train New Timetable : कालका -शिमला रूट पर अब दोपहर में भी मिलेगी टाय ट्रेन की सुविधा
यात्रियों की मांग पर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
Shimla Kalka Train New Timetable : यदि आप शिमला घूमने जा रहे हैं और दोपहर को कालका से टाय ट्रेन से यह यात्रा करना चाहते हैं तो अब आपके लिए यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। शिमला-कालका रेलवे लाइन विश्व धरोहर में शामिल है और लोग इस ट्रेन से शिमला जाते हैं। टाय ट्रेन से सफर करने का अपना ही रोमांच होता है। अभी तक सुबह के समय यह सुविधा रहती थी, लेकिन अब दोपहर को भी शिमला से कालका और कालका से शिमला की ट्रेन ली जा सकेगी।
यूं तो लोग अपनी गाड़ी या बस रूट से भी शिमला जाते हैं, लेकिन अपनी यात्रा में रोमांच भरने के लिए टाय ट्रेन से भी सफर करते हैं। यह ट्रेन बहुत ही खास होती है। पहड़ों के बीच से निकलती कम गति में जब ट्रेन के अंदर से बाहर के नजारे दिखते हैं तो अलग ही अनुभव होता है। इसीलिए इसको विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। अब शिमला–कालका रेलवे लाइन पर यात्रा करने वाले पर्यटकों को रेलवे ने नए साल पर बड़ी सौगात देने का काम किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस रूट पर दो नियमित ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अब शिमला से कालका के लिए दोपहर बाद भी टाय रेल सेवा मिल सकेगी।
Shimla Kalka Train New Timetable : सुबह व शाम की नहीं रहेगी टेंशन
अब तक इस रूट पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को सुबह जल्दी पहुंचना पड़ता था। अब इस टेंशन को रेलवे ने समाप्त कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलने जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नए साल से ट्रेन परिचालन में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसके पहले दोपहर के समय शिमला से कालका के लिए कोई भी सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में यात्रियों को या तो सुबह जल्दी निकलना पड़ता था या फिर शाम तक इंतजार करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए 1 जनवरी 2026 से नई समय-सारिणी लागू की जा रही है।

Shimla Kalka Train New Timetable : यह रहेगा ट्रेन का समय
नई समय सारिणी के तहत शिवालिक डीलक्स का समय बदला गया है। शिवालिक डीलक्स ट्रेन को अब दोपहर 2:15 बजे चलाया जाएगा। रेलवे द्वारा इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई है। अब 1 जनवरी से 52451 शिवालिक डीलक्स ट्रेन को नए समय पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन पहले कालका से सुबह 5:45 बजे चलती थी। इसके बाद सुबह 10:40 बजे शिमला पहुंचती थी। अब नई समय सारिणी के तहत शिवालिक डीलक्स ट्रेन दोपहर 2:15 बजे शिमला रेलवे स्टेशन से कालका के लिए चला करेगी।
इससे उन यात्रियों को खास फायदा होगा, जो दिन में शिमला घूमने के बाद उसी दिन वापस कालका लौटते हैं। वहीं उप मिक्स ट्रेन की अब वापसी भी अब उसी दिन होगी। उपमिक्स (पैसेंजर) ट्रेन की समय-सारिणी में भी अहम बदलाव किया गया है। पहले यह ट्रेन कालका से सुबह 8:00 बजे चलकर 11:55 बजे शिमला पहुंचती थी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे शिमला से कालका के लिए रवाना होती थी। अब नए समय सारिणी के अनुसार रेलवे ने इस ट्रेन को उसी दिन वापस चलाने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था के अनुसार यह ट्रेन शाम 5:00 बजे शिमला से चलेगी और रात 10:20 बजे कालका पहुंचेगी।
Shimla Kalka Train New Timetable : पर्यटकों और स्थानीय लोगों को होगा
रेल के अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को देखते हुए की गई है। इस बदलाव से शिमला आने वाले पर्यटक बिना जल्दबाजी के अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। वहीं अनावश्यक इंतजार भी नहीं करना होगा। इसके अलावा काफी स्थानीय लोग भी ट्रेन से यात्रा करते हैं। इनको भी अब समय से घर पहुंचने में मदद मिलेगी।










