500 rupee notes : प्रचलन में रहेंगे 500 रुपये के नोट
500 रुपये के नोट पर रोक की अफवाहों के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
500 rupee notes : 500 रुपये के नोट को लेकर सोशल मीडिया पर आजकल एक पोस्ट वायल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि 2026 में एटीएम से 500 रुपये के नोट नहीं निकाल सकेंगे। इस वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया इनके वितरण पर रोक लगा दी है। हालांकि सरकार ने इसको लेकर सच्चाई बताई है। इसमें इस प्रकार की पोस्ट पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई है।
कयोंकि सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट को बंद होने की अफवाहों को सरकार ने अब एक दम से नकार दिया है। हालांकि सरकार की ओर से इसको लेकर फैक्ट-चेक रिपोर्ट जारी करते हुए इस बारे में बताया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का चलन बंद करने जैसी कोई भी घोषणा नहीं की है। ऐसे में सरकार की ओर से 500 रुपये के नोट बंद होने वाले दावे को पूरी तरह से झूठा बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि लोगों को ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। क्योंकि 500 रुपये के नोट अभी भी पूरी तरह से वैध होते हुए प्रचलन में हैं।
500 rupee notes : पीआईबी ने बताई सच्चाई
इस प्रकार की आफवाहों के लेकर सच्चाई बताई गई है। इसके लिए पीआईबी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस खबर का खंडन किया गया है। इसमें कहा गया है कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का चलन बंद कर देगा। PIBFactCheck : यह दावा झूठा है। RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में इस प्रकार की किसी भी खबर पर विश्वास नहीं करने की अपील की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि या इस पोस्ट सांझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें। 500 रुपये के नोटों को बंद नहीं किया गया है। वे अभी भी कानूनी रूप से मान्य हैं।

500 rupee notes : पहले भी फैली है ऐसी अफवाह
ऐसा नहीं है कि यह अफवाह पहली बार ही फैली है। 500 रुपये के नोटों को बंद करने की अफवाहें इससे पहले भी सामने आई थी। तब भी सरकार की ओर से इन सूचनाओं को गलत बताया गया था। क्योंकि पिछले साल जून महीने में भी पीआईबी की फैक्ट-चेकिंग यूनिट द्वारा ऐसी ही अफवाहों का खंडन किया था। तब भी एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मार्च 2026 से 500 रुपये के नोटों का चलन बंद होने का दावा किया गया था।
500 rupee notes : सामान्य रहेगी प्रक्रिया
पिछले साल इस मामले में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी सरकार का पक्ष रखते हुए 500 रुपये के नोटों की सप्लाई सामान्य रहने की बात कही थी। उन्होंने कहा था सरकार की 500 रुपये के नोट को बंद करने की कोई योजना नहीं है। साथ ही एटीएम से 500 रुपये के नोटों के साथ 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलते रहेंगे। हालांकि इस बार भी सरकार द्वारा अन्य माध्यमों से 500 रुपये के नोट बंद होने की चर्चाओं को गलत बताया हे।
500 rupee notes : सामान्य रूप से करें प्रयोग
क्योंकि अब यह साफ हो गया है कि 500 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा नहीं हुई है। इसको लेकर सिर्फ सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार ही हो रहा है। ऐसे में PIB जैसी सरकारी एजेंसी का कहना है कि इन नोट का प्रयोग सामान्य रूप से किया जा सकता है। साथ ही नोटों को बंद करने के सरकार के फैसले की अफवाहों का खंडन भी किया है। एजेंसी का कहना है कि लोग इन नोटों का प्रयोग बेझिझक कर सकते हैं। आरबीआई समय-समय पर मानेटरी पालिसी में बदलाव कर सकता है। लेकिन, ऐसी कोई भी बड़ी घोषणा हमेशा आधिकारिक तौर पर की जाती है। उसकी जानकारी सभी को दी जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उड़ने वाली हर खबर पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए।










