special gajar gulab jamun : गाजर का गुलाब जामुन : सर्दी में कुछ मीठा हो जाए

घर पर बनाएं यह हेल्दी रेसिपी

special gajar gulab jamun :  सर्दी का मौसम आते ही कुछ गर्म व मीठा खाने को मन करता है, लेकिन बाहर बाजार में मिलावटी खाने की भरमार है। ऐसे में आप भी घर पर ही कुछ मीठा और हेल्दी बनाकर खा सकते हैं। गाजर का हलवा अब पुराना फैशन हो चुका है। अब ट्रेंड कर रहा है गाजर का गुलाब जामुन। यह रेसिपी नई होने के साथ-साथ कमाल की है। साथ ही इसको बहुत ही हाईजीन के साथ आसानी से बनाया जा सकता है।

इस बार सर्दी के मौसम में आप भी अपने घर पर गाजर से बने गुलाब जामुन का जम कर मजा ले सकते हैं। क्योंकि यह रेसिपी घर पर बनेगी, ऐसे में मीठा व अन्य कंटेंट भी आप अपनी इच्छा के अनुसार शामिल कर सकते हैं। यह रेसिपी बहुत हेल्दी है, क्योंकि इसमें पारंपरिक गुलाब जामुन से बहत ही कम घी एवं चीनी का प्रयोग होता है। ऐसे में यह रेसिपी घर पर बनाएं और बच्चों से बड़ों तक सभी को खिलाएं। यह रेसिपी गाजर से बन रही है, ऐसे में स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है।

अब तक हम गुलाब जामुन के पारंपरिक रूप से ही वाकिफ हैं। जब भी गर्म-गर्म गुलाब जामुन का ख्याल आते ही मन मचलने लगता है। यह गुलाब जामुन मावा से बनता होता है और घी में बनता है। साथ में मीठा भी मिलाया जाता है। ऐसे में यह स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन इतना हेल्दी नहीं। वहीं गाजर का गुलाब जामुन इससे बेहतर है। तो आइए जानते हैं यह रेसिपी बनाने का आसान तरीका। ध्यान रहे हम गाजर का हलवा नहीं गुलाब जामुन की बात कर रहे हैं। तो लीजिए पेश है आपके व आपके परिवार के लिए गाजर के गुलाब जामुन की हेल्दी रेसिपी। यह रेसिपी आपको पोषण के साथ प्राकृतिक रूप से मिठास का अनुभव भी देगी।

special gajar gulab jamun : गाजर के गुलाब जामुन के लिए सामग्री

अब हम गाजर के गुलाब जामुन बना रहे हैं तो इसमें गाजर सबसे महत्वपूर्ण सामग्री है। आज कल गाजर का सीजन है तो बाजार में अच्छा और ताजा गाजर पर्याप्त मात्रा में उलब्ध है। इसके लिए साफ लाल गाजर का प्रयोग करें। इसके लिए कद्दुकस कर उबली हुई 2 कप के बराबर गाजर लें। इसकी बांडिंग के लिए 2 से 3 टेबल स्पून मैदा की जरूरत होगी। साथ में 1 कप के बाराबर चीनी, 1 कप मावा, 1 कप पानी, घी मुख्य सामग्री है। इसके अलावा स्वाद को बढ़ाने व सजावट के लिए इलायची और बादाम व काजू भी ले सकते हैं।

 गाजर का गुलाब जामुन : सर्दी में कुछ मीठा हो जाए
गाजर का गुलाब जामुन : सर्दी में कुछ मीठा हो जाए

special gajar gulab jamun : ऐसे तैयार करें गाजर का गुलाब जामुन

गाजर के गुलाब जामुन बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले चीनी और पानी को आंच पर रख कर एक तार की चाशनी तैयार करें। इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर मिला दें। इसमें उबली और कद्दूकस कर रखी गई गाजर को कढ़ाई में डाल कर कम से कम 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर भून लें। इसके बाद गाजर में इसमें मावा मिलाकर पूरी तरह से पका लें। कुछ देर के बाद यह मिश्रण गाढ़ा जो जाएगा तो आंच बंद कर दें। तैयार किए गए मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसमें मैदा डालकर मुलायम डो तैयार करें। इसको गुलाब जामुन के आकर में गोलियां बना कर तैयार कर लें।

special gajar gulab jamun: बस बन गई गुलाब जामुन

गुलाब जामुन की गोलियों को गरम घी में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। जैसे ही यह घीर में भुन जाएंगी, इनको गर्म चीनी की चाशनी में कुछ देर के लिए डोबो कर रखें। करीब 15 मिनट तक चाशनी में रखने के बाद गुलाब जामुन तैयार हैं। इसको खाने के बाद रात के समय या लंच के साथ परिवार के साथ इसका एंज्वाय करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button