Hydrogen Train fare : हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत तक किराया मात्र 25 रुपए, 6 स्टेशनों पर स्टॉपेज

Hydrogen Train fare : साल 2026 की बड़ी उपलब्धियों में शामिल देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन इसी माह 21 जनवरी के आसपास जींद से सोनीपत रूट पर चलने को तैयार है। इस हाइड्रोजन ट्रेन की किराया सूची तैयार हो गई है। जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करने पर किराया भी मात्र 25 रुपए ही लगेगा। वहीं बस में सफर करते हैं तो किराया 110 रुपए के करीब लगता है।

हाइड्रोजन ट्रेन जींद से चलकर सोनीपत तक कुल 89 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस सफर में सोनीपत तक कुल छह स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन का किराया न्यूनतम पांच रुपये से 25 रुपये (Hydrogen Train fare list) तक रहेगा। इस सफर को यह केवल एक घंटे में पूरा करेगी। अभी जींद से सोनीपत तक चलने वाली DMU ट्रेन दो घंटे लेती है। सड़क मार्ग से डेढ़ घंटे तक लगते हैं। इससे समय और किराया (Hydrogen Train fare) दोनों की बचत होगी।

Hydrogen Train fare : जींद से सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन किराया

हाइड्रोजन ट्रेन में जींद रेलवे जंक्शन से शुरू होकर जींद सिटी जंक्शन तक का किराया 5 रुपए, पिंडारा रेलवे जंक्शन के पांच रुपए, भंभेवा के 10 रुपए, गोहाना के 15 रुपए, मोहाना के 20 रुपए और सोनीपत तक 25 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। हाइड्रोजन गैस से चलने वाली इस ट्रेन से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आम यात्रियों को भी किफायती, तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। इससे सड़क मार्ग पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

जींद रेलवे जंक्शन के कमर्शियल अधीक्षक धीरज बुटानी का कहना है कि अभी तक ट्रेन का ऑफिशियल बीट चार्ट तो नहीं आया है लेकिन DMU ट्रेन के हिसाब से ही हाइड्रोजन ट्रेन की भी (Hydrogen Train fare list) टिकट हो सकती है। इसलिए इतना ही किराया निर्धारित होने की संभावना है। हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होगी। इसमें डीजल या अन्य जीवाश्म ईंधन का उपयोग नहीं किया जाएगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

Hydrogen Train fare: Fare from Jind to Sonipat in Hydrogen Train is only Rs 25, stoppage at 6 stations
Hydrogen Train fare: Fare from Jind to Sonipat in Hydrogen Train is only Rs 25, stoppage at 6 stations

India’s first hydrogen train : 3000 किलोग्राम गैस भंडारण की क्षमता

हालांकि यह परियोजा फिलहाल पायल प्रोजेक्ट के रूप में है, लेकिन इसको आने वाले दिनों में विस्तार दिया जा सकता है। सबसे पहले जींद-गोहाना-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train fare) चलाई जाएगी। इस ट्रेन में 2638 यात्री सफर कर सकेंगे। जींद के हाईड्रोजन प्लांट में 3 हजार किलोग्राम गैस भंडारण की क्षमता रखी गई है।

जींद-गोहाना-सोनीपत रेलवे मार्ग 89 किलोमीटर लंबा है। हाइड्रोजन ट्रेन की गति 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हाइड्रोजन से चलने के कारण इस ट्रेन से शून्य कार्बन उत्सर्जन होगा। ईंजन में ईंधन जलने के के बाद धुआं नहीं, भांप बाहर आएगी। इस ट्रेन के इंजन की क्षमता 1200 HP है। विश्व भर में हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन में यह सबसे अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button