Weather Update : फिर होगा सर्दी का डबल अटैक, बढ़ेगी सर्दी

बादल छाए रहने से धुंध से मिली राहत

Weather Update : हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में फिर से सर्दी का डबल अटैक शुरू होने जा रहा है। 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अधिकतर क्षेत्रों में बूंदाबादी के बार से ठंड से कुछ राहत है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अब फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि अभी 2 दिन बादल छाए रहने से धुंध का असर कम रहेगा, लेकिन तेज हवाओं के कारण सर्दी लगातार बढ़ रही है।

शनिवार को कुछ राहत के बाद रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। इससे ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। इससे पूरे हरियाणा में सर्दी का सितम जारी है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा में औसतन अधिकतम तापमान सिरसा में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि एक दिन पहले ही सिरसा में भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा था। इसके साथ ही रात के तापमान में जरूर हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब आने वाले तीन दिन तक तापमान में लगातार गिरावट होने की संभावना है।

शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन में भी काफी ठंड रही। पिछले तीन दिन से धूप नहीं निकलने से ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि कि अगले तीन दिन शीतलहर चलेगी। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि धुंध से जरूर राहत मिली है। हरियाणा के रोहतक, कैथल, पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और पानीपत में दिन सर्द रहेगा। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिन के समय ठंड रहेगी।

Weather Update : उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ धुंध जारी

वहीं हरियाणा के साथ लगते यूपी में रविवार को कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का असर भी रहा। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ पश्चिमी विक्षोभ से ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा से गोरखपुर तक दिन में अच्छी खासी ठंड है। 4 जनवरी को अधिकतर जिलों में घना कोहरा रहा। इसके चलते पश्चिमी यूपी के 9 जिलों में मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather Update : फिर होगा सर्दी का डबल अटैक, बढ़ेगी सर्दी
फिर होगा सर्दी का डबल अटैक, बढ़ेगी सर्दी

Weather Update :  कोहरे में लिपटा उत्तर प्रदेश

रविवार को उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कोहरे का असर रहा। बिजनौर, सहारनपुर, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, महोबा और ललितपुर में घने से घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं शामली, मुजफ्फरनगर, संभल, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकुट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, आगरा, इटावा और फिरोजाबाद में भी 200 से 500 मीटर दृश्यता रही। इसके लिए मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था।

Weather Update : दिल्ली के साथ लगते क्षेत्रों में भी कोहरा

मौसम का असर पूरे उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली के साथ लगते क्षेत्रों में भी कोहरे के रूप में दिखा। रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से ही हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट गया और लोगों को कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में और गिरावट रहेगी। इसके अलावा आज दिल्ली व नोएडा में दिन कर समय कोहरा रहा। हालांकि मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए अलर्ट नहीं जारी किया था। नोएडा में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा।

Weather Update : अभी और गिरेगा पारा

हरियाणा की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलेगा। अभी सर्दी और बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। ऐसे में फिर से यूपी में शीतलहर की स्थिति बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button