Syria Launches New Banknotes : नए साल में सीरिया ने बदली देश की करैंसी

नए नोटों पर दिखेंगे कपास, गुलाब, गेहूं जैसे प्रकृति के फोटो

Syria Launches New Banknotes : दक्षिण-पश्चिम एशिया के महत्वपूर्ण देश सीरिया ने नए साल से अपने करैंसी नोटों में बड़ा दबलाव किया है। यह सीरिया के बड़े आर्थिक सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि सीरिया लंबे समय तक गृहयुद्ध और राजनीतिक उथल-पुथल से घिरा रहा। इसके बाद अब देश एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की सरकार लगातार बदलाव कर रही है। इसके तहत ही नए साल पर सीरिया ने नई करेंसी अपनाते हुए नए नोट जारी किए हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन नोटों में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के साथ ही उनके परिवार के लोगों की तस्वीरें भी हटा दी गई हैं। इनकी जगह पर अब सीरियाई नोटों पर कपास, गेहूं, गुलब व व जैतून जैसे प्राकृतिक फोटो दिखेंगे। साथ ही नोटों को नए रूप में पेश किया जा रहा है। सीरिया का आधिकारिक नाम सीरियाई अरब गणराज्य है। यह दक्षिण – पश्चिम एशिया का देश है और इसके पश्चिम में लेबनान तथा भूमध्य सागर, दक्षिण-पश्चिम में इजराइल जैसे देश हैं। वहीं दक्षिण में जार्डन, पूर्व में इराक तथा उत्तर में तुर्की देश स्थित हैं। यह देश इजराइल और इराक के बीच स्थित है। ऐसे में मध्य पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश माना जाता है।

Syria Launches New Banknotes : आर्थिक सुधार के लिए बदली करेंसी

सीरिया देश में लंबे समय तक गृहयुद्ध चला। इसक चलते अर्थव्यवस्था बुरी तरह कमजोर हो गई। इसके साथ ही महंगाई बढ़ी, मुद्रा की गिरती हुई कीमत के कारण लोगों का भरोसा राष्ट्रीय करेंसी से उठ रहाथा। ऐसे में नई सरकार ने करेंसी बदलने का फैसला कर लिया। इसका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को संभालते हुए लेन-देन को आसान बनाना है। साथ ही लोगों का भरोसा वापस बनाना भी है। वहीं यह फैसला देश की जनता को पुराने संघर्ष और अस्थिरता के दौर से बाहर निकलने का भी देगा।

Syria Launches New Banknotes : नए साल में सीरिया ने बदली देश की करैंसी
नए साल में सीरिया ने बदली देश की करैंसी

Syria Launches New Banknotes : नोटों को मिली नई पहचान

सीरिया में करैंसी नोट बदलने के साथ ही नई करेंसी जारी हो गई है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब यहां के नोटों पर देश के किसी शासक की फोटो नहीं रहेंगी। इससे पहले के नोटों पर बशर अल-असद और उनके परिवार की फोटो लगी रहती थी। इनकी जगह पर अब गुलाब, संतरा, जैतून, गेहूं और कपास जैसी कृषि फसलों की फोटो लगाई गई हैं। इसके पीछे के उद्देश्य के बारे में सरकार का कहना है कि यह व्यक्तियों की पूजा से हटकर देश, संस्कृति और जनता को केंद्र में लाने का संकेत है। या यूं कहें कि यह सीरिया की नई राष्ट्रीय पहचान दिलवाने वाला फैसला है।

Syria Launches New Banknotes : 100 पाउंड की वस्तु की नई कीमत 1 पाउंड

लगातार चले गृहयुद्ध के कारण सीरियाई पाउंड की कीमत काफी गिर गई थी। इसका असर यह हुआ कि छोटी चीजों के लिए भी यहां हजारों-लाखों पाउंड चुकाने पड़ रहे थे। अब लोगों की इस परेशानी को कमते हुए सभी नोटों से दो शून्य हटाए हटा दिए हैं। इस रीडिनामिनेशन के रूप में जाना जाता है। इसका अर्थ यह हुआ कि सभी वस्तुओं की कीमत घट जाएगी। या यूं कहा जाए कि इसके बदले चुकाई जानी वाली राशि की गणना कम हो जाएगी। यानी कि 1000 उंड की वस्तु अब सीरिया में 1 पाउंड में मिल सकेगी। हालांकि इससे महंगाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Syria Launches New Banknotes : आगे भी रहेंगी चुनौती

सीरिया में 2011 में गृहयुद्ध शुरू होने से पहले एक डालर करीब 50 सीरियाई पाउंड का होता था। अब यह 11,000 के आसपास पहुंच चुका है। इस स्थिति के कारण यहां के लोग डॉलर पर ज्यादा भरोसा कर रहे थे। नई करेंसी और रीडिनामिनेशन के बाद सरकार को उम्मीद है कि राष्ट्रीय मुद्रा अधिक मजबूत होगी। इसको लेकर सरकार द्वारा तैयारी भी की जा रही है। इसमें कितनी सफलता मिलती है, यह समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button