Jind Sonipat Train time : जींद सोनीपत ट्रेन के समय में बदलाव, देखें नई टाइमटेबल
Jind Sonipat Train time : हरियाणा के जींद रेलवे जंक्शन से गोहाना होकर सोनीपत जाने वाली ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 74030 प्रतिदिन सुबह सवा 6 बजे जींद से सोनीपत के लिए चलेगी। अब तक यह ट्रेन सुबह चार बजकर 55 मिनट पर जाती थी, जिसके कारण यात्रियों की संख्या सुबह के समय कम ही होती थी।
अब ट्रेन का समय बदलने से पहले से ज्यादा संख्या में यात्री सुबह सोनीपत जाने वाली ट्रेन (Jind Sonipat Train) पकड़ सकेंगे। जींद से सोनीपत के लिए तीन ट्रेन चलती हैं। इसमें सुबह छह बजकर 15 मिनट, दूसरी ट्रेन सुबह साढ़े दस और तीसरी ट्रेन दोपहर बाद साढ़े 12 बजे चलती है। ट्रेन जींद से पांडू पिंडारा, ललितखेड़ा, भंभेवा, ईसापुर खेड़ी, बुटाना, गोहाना होते हुए सोनीपत ट्रेन पहुंचती है। जींद से सोनीपत जाते हुए ट्रेन को लगभग सवा घंटे का समय लगता है।
सुबह सवा छह बजे चलने वाली ट्रेन अब सुबह सात बजकर पांच मिनट की जगह आठ बजे के बाद सोनीपत पहुंचेगी। वहीं सुबह साढ़े दस बजे जींद से चलने वाली ट्रेन 74020 दोपहर बाद 12 बजकर 40 मिनट और ट्रेन नंबर 74040 दोपहर बाद साढ़े 12 बजे से चल कर ढाई बजे सोनीपत पहुचंती है।

Jind Sonipat Train time : दैनिक यात्री एसोसिएशन ने की थी समय बदलने की मांग
जींद से सोनीपत के लिए सीधी बस सुविधा भी एक ही है। यात्रियों को बस से जाने के लिए गोहाना से दूसरी बस पकडऩी पड़ती है। ऐसे में सुबह सोनीपत की ओर जाने वाल यात्री ट्रेन को प्राथमिकता देते हैं। दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश पांचाल व सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को उन्होंने डीआरएम कार्यालय में दो ट्रेनों के समय परिवर्तन की मांग की थी। इसमें से एक मांग को रेल विभाग द्वारा स्वीकृत कर दिया है।
ट्रेन नंबर 74030 जींद.सोनीपत जो सुबह चार बजकर 55 मिनट पर चलती है। अब यह ट्रेन सुबह सवा छह बजे चलेगी। इससें जींद से गोहाना सोनीपत जाने वाले (Jind Sonipat Train) लोगों को फायदा होगा। सुबह चार बजकर 55 मिनट पर ट्रेन में बहुत कम लोग जाते थे। ट्रेन के समय परिवर्तन से जाखल, टोहाना, नरवाना व उचाना के यात्रियों को लाभ होगा। अब जाखल दिल्ली पैसेंजर में आकर जींद से गोहाना सोनीपत की ट्रेन पकड़ी जा सकेगी।
Jind Sonipat Train time : सुबह सोनीपत जाने वाली ट्रेन के समय में हुआ बदलाव : धीरज
रेलवे रिजर्वेशन विंडो अधिकारी धीरज ने बताया कि जींद से सुबह चार बजकर 55 मिनट पर चलने वाली ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। अब ट्रेन सुबह सवा छह बजे जींद से रवाना होगी। इससे यात्री सुबह सोनीपत के लिए आसानी से ट्रेन पकड़ सकेंगे। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।










