sona chandi k bhav : विश्व में वेनेजुएला संकट के बीच सोने-चांदी की कीमतें फिर चढ़ी, देखें आज के भाव

6 January sona chandi k bhav : अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करने के बाद विश्व में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में सोने को सुरक्षित निवेश माना जा रहा है, इसलिए सोने की कीमतें फिर से चढ़ने लगी हैं। आज 6 जनवरी 2025 को सोने के भाव क्या हैं, चांदी किस भाव पर चल रही है, आइए विस्तार से बता देते हैं।

सबसे पहले बात करें प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तो इसके अनुसार आज 24 कैरेट प्योर गोल्ड की कीमत 1 लाख 36 हजार 168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में ही अढाई हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सोने के भाव बढ़ गए। MCX पर सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा हुआ है।

sona chandi k bhav : हरियाणा में ये है सोने चांदी का भाव

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, सोनीपत, जींद, भिवानी, करनाल जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1 लाख 38 हजार 380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 26 हजार 860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।

sona chandi k bhav Gold and silver prices rise again amid Venezuela crisis
sona chandi k bhav Gold and silver prices rise again amid Venezuela crisis

इसके अलावा चांदी की बात करें तो चांदी भी 2 लाख 34 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पहुंची हुई है। हालांकि लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकते हैं। हर शहर और ज्वेलर्स के अनुसार रेट में थोड़ा बहुत अंतर मिल सकता है, इसलिए सटीक जानकारी के लिए अपने ज्वेलर्स से जरूर संपर्क करें।

sona chandi k bhav : IBJA के अनुसार सोने का भाव (Gold Rate Today in Hindi)

  • शुद्धता               सुबह के रेट
  • सोना 24 कैरेट    136168 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट    135623 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट    124730 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट    102126 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट    79658 रुपये प्रति 10 ग्राम

6 January 2026 Silver price : आज के चांदी के भाव

6 January 2026 Silver price : सोने की तरह ही चांदी की कीमतें भी लगातार उछाल पर चल रही हैं। आज यानि 6 जनवरी को चांदी की कीमत की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 2 लाख 37 हजार 063 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को मार्केट खुलने के समय 2 लाख 34 हजार रुपए प्रति किलो पर चांदी बिक रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button