7 January Weather Update : 3 दिन में मिल सकती है ठंड से राहत
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठिठुर रहे मैदानी क्षेत्र, दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
7 January Weather Update : मौसम में चल ही भयंकर सर्दी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि 5 दिन बार मौसम में कुछ बदलाव होगा, इससे ठंड का असर कुछ कम होगा, लेकिन इससे धुंध बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को सर्दी से तो नहीं, लेकिन सूखी सर्दी से राहत मिल सकती है। विशेषकर दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा के पंजाब से सटे हुए क्षेत्रों में मौसम सुधरेगा। वहीं राजस्थान से सटे क्षेत्रों में सर्दी बढ़ सकती है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है।
फिलहाल देशभर के अधिकतर क्षेत्रों में ठंड पड़ रही है। विशेषकर उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक में तापमान में लगातार लगातार गिर रहा है। हालांकि दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में धुंध से राहत हैं, लेकिन शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी भारत के हिस्सों में आने वाले 5 से 7 दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में धुंध शुरू होगी तो अगले 3 दिन में ठंड का असर कम हो जाएगा।
7 January Weather Update : आधा भारत शीतलहर की चपेट में
बुधवार 7 जनवरी को देश के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप है। सुबह से ही मौसम काफी ठंडा रहा। हालांकि रात के समय हवा की गति कम हुई, लेकिन कुछ जगहों पर पाला भी जम गया। विशेषकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इन सभी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड तो रही ही है, साथ में कुछ जगहों पर कोहरा भी रहा। ऐसे में यहा लोंगों ने सर्दी का डबल अटैक झेलना पड़ रहा है।

7 January Weather Update : पूर्वी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी
वहीं मौसम विभाग ने 7 जनवरी के लिए पूर्वी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू क्षेत्र, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के साथ सिक्किम में घने कोहरे का असर रहेगा।
7 January Weather Update : जींद रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में अगले 2 दिन मौसम काफी खतरनाक रहेगा। 6 जनवरी को करनाल का उचानी हरियाणा का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां पर तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके अलावा जींद के पांडु-पिंडारा में तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया है। यह प्रदेश के सबसे अधिक ठंडे क्षेत्रों में रहा। हिसार और सिरसा में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 6 डिग्री कम है। इसके अलावा रोहतक और अंबाला में तापमान 12.8 से 13.2 डिग्री रहा। दिल्ली से सटे गुरुग्राम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया। अब हरियाणा के कई हिस्सों में 8 और 9 जनवरी को भी इसी प्रकार ठंड का प्रकोप रहने की संभावना है। इसके बाद दिन के समय कुछ राहत मिलने लगेगी।
7 January Weather Update : उत्तर प्रदेश में सुबह कोहरा, दिन में धूप
उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट रहेगी। फिलहाल सुबह से शाम तक कड़ाके की ठंड का असर रहता है, लेकिन इसके साथ ही कोहरे में कमी और दिन में धूप निकलने से लोगों को दिन के समय राहत दिला रही है। यहां ठंड तो है, लेकिन साथ में दिन के समय राहत भी मिल रही है। इसी प्रकार बिहार के अधिकतर जिलों में कड़ाके की ठंड का असर दिख रहा है। मौस्म विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जनवरी तक पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा और गया जैसे जिलों में भयंकर ठंड रहेगी।
7 January Weather Update : राजस्थान में गिर रहा पारा
दिल्ली एनसीआर के साथ लगते राज्य राजस्थान के मौसम की बात की जाए तो यहां पारा लगातार गिर रहा है। कुछ जिलों में तो तापमान में तेजी गिरावट आई है। और यहां तापमान 5 डिग्री के आसपास चला गया। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और डूंगरपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज चल रहा है। कई जगहों पर शीतलहर का कहर भी दिख रहा है। यहां 10 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।










