7 January Gold silver price : सोने चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज के ताजा भाव
7 January Gold silver price : नए साल में सोने चांदी की कीमतों में काफी बूम देखने को मिल रहा है। हालांकि शुरुआती 3 दिन तक रेट कम हुए लेकिन इसके बाद एकाएक रेट उछाल मारने लगे। पिछले 24 घंटों की बात करें तो सोने की कीमतों में 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा और चांदी की कीमतों में 7 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा की तेजी दर्ज की जा चुकी है।
आज 7 जनवरी 2026 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही और आगे भविष्य में कीमतें बढ़ेंगी या घटेंगी, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 36 हजार 660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार सोने का भाव 1 लाख 38 हजार 980 रुपए प्रति 10 ग्राम तक चला गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी तेजी नजर आई और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 41 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
Gold silver price : हरियाणा में सोने चांदी का भाव
हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों की बात करें तो जींद, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत, करनाल जैसे बड़े शहरों में 7 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 43 हजार 921 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 32 हजार 589 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि लोकल मार्केट के हिसाब से ये रेट थोड़े बहुत ऊपर नीचे हो सकते हैं।

हरियाणा में चांदी की बात करें तो जींद, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत, करनाल जैसे बड़े शहरों में चांदी का भाव 2 लाख 48 हजार 344 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। ये जानकारी विभिन्न वेबसाइट से ली गई हैं और इनमें थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। इसके अलावा सोना और चांदी की कीमतें दिन भर में बदलती रहती हैं। इसलिए सटीक रेट के लिए, अपने स्थानीय ज्वैलर से संपर्क करें।
IBJA पर सोने का आज का भाव (Gold Rate Today in Hindi)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 136660 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 136112 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 125181 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 102495 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 79946 रुपये प्रति 10 ग्राम
aaj ka chandi ka bhav : आज के चांदी के भाव
7 January 2026 Silver Price : सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी देखी जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी का भाव 2 लाख 43 हजार 150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही यह 2 लाख 36 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था। एक ही दिन में चांदी में बूम देखने को मिला। दूसरी प्रसिद्ध वेबसाइट गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार तो चांदी अढाई लाख रुपए प्रति किलो के आंकड़े को क्रॉस कर गई।










