Weather Forecast: गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी चार दिन के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
हरियाणा, पंजाब सहित देश के कई राज्यों में धुंध का पूर्वानुमान
Weather Forecast : सर्दी के मौसम में लगातार पारा नीचे लुढक रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान दिया है कि आने वाले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में भयंकर सर्दी पड़ेगी। इसके साथ ही शीतलहर की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार 7 दिसंबर से मौसम बदलेगा। 11 दिसंबर तक पंजाब और हरियाणा, पश्चिमी व पूर्वी मध्य प्रदेश सहित विदर्भ, और छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे क्षेत्रों में ठंड का रौद्र रूप देखने को मिलेगा।
ठंड का सर्वाधिक असर उत्तर भारत के राज्यों पर देखा जाएगा। हालांकि मध्य भारत सहित दक्षिण तक ठंड का असर जाएगा। वहीं उत्तर भारत के क्षेत्रों में भयंकर शीतलहर की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। विभाग का कहना है कि पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 7, 10 और 11 दिसंबर को इसका असर रहेगा। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 7 से 8 दिसंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 7 दिसंबर, झारखंड और ओडिशा में 7 दिसंबर को शीतलहर की आशंका बनी हुई है।
Weather Forecast: न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के काफी इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में आने वाले 3 दिनों में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसंबर से मौसम में बदलाव आएगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में यह बदलाव उत्तर भारत के क्षेत्रों व पर्वतीय क्षेत्रों में रहेगा।
Weather Forecast: शीतलहर की चेतावनी
मौसम में बदलाव को देखते हुए आईएमडी ने पंजाब व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में 7, 10 और 11 दिसंबर को मौसम में परिर्वतन आने की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के क्षेत्र में 7 और 8 दिसंबर को मौसम में बदलाव होगा। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ झारखंड और ओडिशा में 7 दिसंबर शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
Weather Forecast: पूर्वी राज्यों पर भी असर
मौसम का असर देश के पूर्वी राज्यों पर भी पड़ेगा। 7 से 11 दिसंबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई क्षेत्रों में धुंध का असर रहेगा। वहीं 7 से 9 दिसंबर के दौरान उत्तर भारत के राज्यों हिमाचल प्रदेश, और 7-8 दिसंबर को दक्षिण भारत के राज्य ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा।

Weather Forecast: पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी
मैदानी क्षेत्रों के साथ ही मौसम का असर पहाड़ी क्षेत्रों पर रहेगा। आईएमडी के अनुसार 7 और 8 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 6 और 7 दिसंबर को तथा लक्षद्वीप में 6 दिसंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार में कुछ जगहों पर 6 और 7 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश के होने की संभावना है।
Haryana Weather: हरियाणा के सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट
उत्तर भारत के राज्य हरियाणा में मौसम में बदलाव हो रहा है। विशेषकर राजस्थान के साथ लगते जिलों में असर अधिक दिख रहा है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण नारनौल रात के समय न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री तक पहुंच गया। हवा चलने के कारण नारनौल में रात को प्रदेश की सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार ठंड बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में पारा और भी गिरेगा।










