AI Sleep FM Model : स्लीप एफएम माडल से AI देगा 130 बीमारियों की स्टीक जानकारी
AI ने 10 में से 8 बार बीमारी की करी सही पहचान
AI Sleep FM Model : आजकल हर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग हो रहा है। यहां तक की इस पर अधिक निर्भरता को लेकर लोगों के बीच बहस भी छिडी हुई है। जहां AI को भविष्य की तकनीक के रूप में देखा जा रहा है, वहीं इसके अत्यधिक प्रयोग से समाज पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा सचेत किया जा रहा है। हालांकि मेडिकल क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग काफी सुखद रहा है। अब इसको लेकर एक बहुत बड़ा शोध सामने आया है। इसको स्लीप एफएम माडल के रूप में जाना जाता है।
एआई माडल पालीसोम्नोग्राफी (PSG) डाटा के आधार पर अपना पूरा काम करता है। पीएसजी एक ऐसी डीटेल्ड स्लीप स्टडी है, जिसे स्टैनफर्ड के स्लीप क्लीनिक से मिले 65 हजार लोगों के 5.85 लाख घंटों से ज्यादा के रिकार्ड्स के माध्यम से ट्रेन किया गया है। शोध के वरिष्ठ लेखक प्रोफेसर इमैनुअल मिग्नोट का कहना है कि नींद के दौरान एक व्यक्ति पूरी तरह नियंत्रण में हो जाता है। साथ ही इस इस स्टडी में शामिल व्यक्ति का शरीर नींद की अवस्था में कई प्रकार के संकेत भी जारी करता है। यह एआई माडल चार प्रकार के डाटा को एकत्रित करता है। इसके बाद नींद के दौरान छिपी हुई फिजियोलाजी को समझ कर बीमारी का पता लगाता है।
AI Sleep FM Model : स्लीप एफएम माडल के बारे में
इसको लेकर शोध नेचर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस शोध के अनुसार, इस एआई माडल का नाम स्लीप एफएम (SleepFM) रखा गया है। इसको अमेरिका की स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी और कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के वैज्ञानिकों ने मिलकर विशेषतौर से तैयार किया है। इस माडल की सबसे अधिक विशेष बात यह है कि यह सटीकता से परिणाम देता है। टेस्टिंग के दौरान, सी-इंडेक्स पर इसकी सटीकता 75 % से अधिक पूर्वानुमान बहुत सही रहे हैं।

AI Sleep FM Model : ऐसे करता है काम
एआई का यह माडल जिन चार प्रकार के डाटा को समझता है, इसमें दिमाग की गतिविधि ईईजी (EEG) और ईओजी (EOG) का प्रयोग किया जाता है। वहीं ईसीजी (ECG) और ईकेजी (EKG) के माध्यम से दिल की धड़कन को समझता और पढ़ता है। इसके अलावा ईएमजी (EMG) से मांसपेशियों की गतिविधि का पता लगा कर इसका अध्ययन किया जाता है। इसके साथ ही सांस से जुड़े संकेत सांस लेने के पैटर्न और समय के साथ इसका अध्यन किया जाता है।
AI Sleep FM Model : 10 से 8 बार सही पहचान
इसके लिए किए गए शोध में 1000 से अधिक श्रेणी की बीमारियों के स्वास्थ्य संबंधित रिकार्ड की स्टडी हुई। इस दौरान एआई ने 130 बीमारियों की पहचान बहुत ही अधिक सटीकता के साथ करते हुए इनके बारे में बताया। इस दौरान 0 में से 8 बार एआई ने बीमारी के बारे में सही पहचान बताते हुए इनकी जानकारी दी। क्योंकि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एआई माडल तैयार किया है, जो केवल एक रात की नींद के दौरान डाटा का विश्लेषण कर शरीर में भविष्य में होने वाली 130 प्रकार की बीमारियों के बारे में बताता है। इतना ही नहीं इससे मृत्यु के जोखिम के बारे में भी बताया जा सकता है। इस माडल के माध्यम से व्यक्ति को नींद के दौरान शोध किया जाता है। ताकि बेहतर और स्टीक परिणाम निकाले जा सकें।










