9 January Mousam Update : दिल्ली एनसीआर में सुबह सुबह बूंदाबादी, बढ़ा सर्दी का सितम

पिछले कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड का दौर रहेगा जारी

9 January Mousam Update : सोमवार से पड़ रही कड़ाके की ठंड का दौर अभी जारी रहेगा। 9 जनवरी को सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के बाद बने मौसम में अभी तक धुंध कम मिल रही है, लेकिन अब धुंध भी आएगी और इसके साथ ही हाड कंपा देने वाली सर्दी भी रहेगी। यानी सर्दी का डबल अटैक रहेगा। मौसम विभाग ने भी इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। एक ओर जहां कड़ाके की ठंड रहेगी, वहीं धुंध भी परेशान करेगी। ऐसे मौसम में यात्रा करने वालों को काफी परेशानी होगी।

इस समय पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक सर्दी का सितम चल रहा है। इसी बीच 9 जनवरी को सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी व कुछ जगह हल्की बारिश हुई है। पहले से ही भयंकर ठंड की चपेट में चल रहे उत्तर भारत में इस बारिश के बाद उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से शीतलहर बढ़ गई है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां मंगलवार से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बाद वीरवार को न्यूनतम तापमान फिर से गिर गया था। इससे ठंड रही, हालांकि कुछ क्षेत्रों में दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन सूरज ढलते ही फिर से सर्दी का सितम शुरू हो गया। इससे सुबह और शाम बहुत अधिक ठंडी हो गईं। दिल्ली में दिन का तापमान भी सामान्य से कम चल रहा है। साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भी ऐसे ही सर्दी बनी रहने का अनुमान दिया है। शुक्रवार सुबह कुछ इलाकों में हल्का से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

9 January Mousam Update : दृश्यता पर असर

हालांकि वीरवार सुबह भी कुछ तापमान में गिरावट के साथ-साथ कई जगहों पर कोहरा देखा गया। इसके कारण इंदिरा गांधी अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी महज100 मीटर रह गई थी। हालांकि सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्ता 500 मीटर रही। दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ होता गया। वहीं शुक्रवार को धुंध कुछ घनी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा। यह तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।

दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली के पालम में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। ऐसे में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

January 9 Weather Update: Cold wave and fog now, yellow alert issued
अब ठंड के साथ धुंध की दस्तक, येलो अलर्ट जारी

9 January Mousam Update : उत्तर भारत में यही हाल

सर्दी का यही हाल आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भरत में रहेगा। इसके चलते ही उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में स्कूलों की भी छुट्टियां की गई है। अधिकतर क्षेत्रों में मध्य जनवरी तक छुट्टी हैं। माना जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद मौसम के तेवर कुछ बदलेंगे। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर से छोटे बच्चों की छुट्टी की जा सकती है। क्योंकि ठंड के साथ-साथ धुंध के कारण हादसों का भी खतरा रहता है। ऐसे में बचपन की सुरक्षा के लिए छुट्टी की गई है।

9 January Mousam Update : रात के साथ दिन में भी शीतलहल

फिलहाल सर्दी का आलम यह है कि रात को तो जबरदस्त ठंड हो रही है, दिन भी राहत नहीं मिल रही। रोहतक के कपड़ा व्यापारी मनीष कुमार ने बताया कि सर्दी के कारण बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या में काफी कमी आई है।आम दिनों में खचाखच भरा रहने वाला रोहतक का किलारोड बाजार वीरवार को काफी खाली-खाली रहा। क्योंकि सर्दी के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। वहीं दिन का समय भी बहुत कम बचा है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं।

9 January Mousam Update : एक सप्ताह तक नहीं राहत

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम में इसी प्रकार से ठंडा बना रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भार में कड़ाके की सर्दी जारी है। रात के साथ-साथ दिन में भी शीतलहर चलने से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। साथ ही अब घने कोहरे का भी दोबारा अलर्ट आ गया है। ऐसे में मौमस विभाग ने आने वाले 5-7 दिनों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है।

9 January Mousam Update : उत्तर व पूर्वी भारत में रहेगा कोहरे का असर

मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। कोहरा जल्द ही पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट लेते हुए गंगा के मैदानों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ पश्चिम बंगाल तक इसका असर दिखेगा। ऐसे में आधा भारत कोहरे की चादर में लिपट जाएगा। इस दौरान दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन यह स्थानीय परिस्थियों के अनुसार ही होगा। विशेषकर तराई वाले क्षेत्रों में कोहरा अधिक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button