Today Gold Silver price : हरियाणा समेत देश भर में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें 9 जनवरी के रेट
Today Gold Silver price : हरियाणा समेत देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार कई दिनों में बढ़ने के बाद एक दिन के लिए सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जाती है लेकिन अगले ही दिन फिर से धातू महंगी होने लगती है। आज यानि 9 जनवरी को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, इसके बारे में आपको विस्तार से बता देते हैं।
हरियाणा में सोने चांदी के भावों (Haryana me sone ka bhav) की बात करें तो आज 9 जनवरी को गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, जींद, करनाल जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 38 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोना, जिसका प्रयोग ज्वेलरी बनाने के लिए किया जाता है, इसका भाव आज 1 लाख 26 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हरियाणा में चांदी के भावों (Haryana me chandi ka bhav) की बात करें तो चांदी 2 लाख 52 हजार 400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ध्यान दें कि ये कीमतें वास्तविक समय के बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ी भिन्न हो सकती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से पुष्टि करें।
Today Gold Silver price : IBJA पर देश भर में सोने का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार 773 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गुडरिटर्न्स वेबसाइट जो, एक दिन पहले तक 1 लाख 40 हजार रुपए के आसपास 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस दिखा रही थी, उस पर भी 1 लाख 38 हजार 140 रुपए प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज हो गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में प्योर गोल्ड का रेट 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) आ गया है।
24k, 22k, 18k, 14k सोने का भाव
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 135773 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 135229 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 124368 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 101830 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 79427 रुपये प्रति 10 ग्राम
देश भर में आज चांदी के भाव
9 January Silver Price : सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी उतार चढ़ाव चल रहा है। हालांकि आज रेट कम हुए हैं लेकिन दिन भर में बदलाव देखने को मिल सकता है। IBJA के अनुसार आज चांदी का भाव 2 लाख 35 हजार 826 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। गुडरिटर्न्स के अनुसार भारत में आज चांदी का भाव 2,51,900 रुपये प्रति किलो हो गया। इस माह यानि जनवरी 2026 में चांदी की अधिकतम कीमतें 2 लाख 57 हजार रुपए प्रति किलोग्रात तक पहुंच कर अब वापस नीचे आ रही हैं।










