sona chandi price : 2026 में 15 दिन में सोना 8 हजार, चांदी में 20 हजार से ज्यादा का उछाल
देखें 15 जनवरी 2026 का भाव
sona chandi price today : हरियाणा समेत देश भर में सोने चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। साल 2026 के 15 दिनों की बात करें तो सोने की कीमतें 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमतें 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा बढ़ी हैं। आज 15 जनवरी 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं हरियाणा की। हरियाणा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 269 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंची है। 1 जनवरी 2026 को यह कीमत 1 लाख 33 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास थी। हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 30 हजार 81 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 87 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
sona chandi price : IBJA पर आज सोने का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज वीरवार को 24 कैरेट प्योर गोल्ड का भाव 1 लाख 42 हजार 15 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत बढ़कर 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1 लाख 46 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है और रिकार्ड स्तर पर पहुंचा है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
सोने की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 142015 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 141446 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 130086 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 106511 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 83079 रुपये प्रति 10 ग्राम
sona chandi price : आज चांदी का क्या भाव है ?
चांदी के भाव भी रॉकेट की तरह आसमान की तरफ रूख किए हुए हैं। 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी तक चांदी की कीमतों में 20 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। आज 15 जनवरी 2026 को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर चांदी का भाव 2 लाख 77 हजार 512 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
यह अब तक का चांदी ऑल टाइम हाई प्राइस है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2 लाख 86 हजार रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। एक ही दिन में 15 हजार रुपए से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। साल 2026 के 15 दिनों में चांदी के 40 हजार रुपए के करीब भाव बढ़ गए हैं।










