Gold Silver Price Today : लंबी छलांग के बाद सोना चांदी की कीमत धड़ाम
लगातार बढ़ रही चांदी को लगा झटका
Gold Silver Price Today : लगातार सोने-चांदी की कीमतें चढ़ने के बाद शुक्रवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार कारोबारी सप्ताह का आखिरी दिन है। ऐसे में इस दिन सोने-चांदी की कीमतों में काफी गिरावट रही। शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमत कम रही। एमसीएक्स एक्सचेंज में शुक्रवार सुबह सोने की कीमत कम रही। सोना 705 रुपये की गिरावट के साथ 142416 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर ट्रेड करने लगा। इसके अलावा चांदी की कीमत में भी जबरदस्त गिरावट रही।
पिछले कई दिन से सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अब बिकवाली के दबाव और कमजोर वैश्विक रुख के कारण सोने-चांदी में वर्तमान गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी की कीमतों में कमी का मुख्य कारण यूएस डालर के 6 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंचना माना जा रहा है। डालर इंडेक्स 0.24 फीसदी चढ़कर 99.31 पर पहुंच गई है। अमेरिकी डालर में उच्च स्तर पर पहुंचने का कारण बेरोजगारी के मजबूत आंकड़ों के कारण आया है। इसके साथ ही वर्तमान में यूएस-ईरान के बीच तनाव के चलते भी सोने-चांदी की कीमतों में बिकवाली का माहौल बना हुआ है।
Gold Silver Price Today : चांदी की कीमत में करीब 6 हजार रुपये की गिरावट
शुक्रवार को चांदी की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार के तहत शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 5901 रुपये तक कम रहा। चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 285676 रुपये पर ट्रेड करता रहा। हालांकि वीरवार को चांदी की कीमत 291577 रुपये प्रति किलोग्राम पर बाजार बंद हुआ था। ऐसे में चांदी कीमत वीरवार के मुकाबले करीब 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम कम रही।
Gold Silver Price Today : विश्व स्तर पर सोने का भाव
सोने की कीमतों में भी शुक्रवार को मंदी का दौर रहा। यह गिरावट वैश्विक स्तर पर ही रही है। कामेक्स पर सोने का भाव 4602.90 डॉलर प्रति औंस रहा। यह गिरावट 0.45 फीसदी रही। यानी 20.80 डालर की गिरावट दर्ज की गई। गोल्ड स्पॉट इस समय 0.33 फीसदी अर्थात 15.43 डालर की गिरावट के साथ 4600.72 डॉलर प्रति औंस पर रहा है। इसके साथ ही चांदी के वैश्विक भाव भी कम रहे। कामेक्स की बात की जाए तो चांदी की कीमत 2.16 प्रतिशत यानी 1.99 डॉलर की गिरावट में रहा। चांदी के भाव प्रति औंस 90.36 डालर पर रहा। इसके साथ ही चांदी स्पॉट 1.77 प्रतिशत रहा। इसका अर्थ यह हुआ कि 1.64 डॉलर की गिरावट रही। चांदी के भाव प्रति औंस 90.78 डॉलर पर रहे।










