Hansi Depot : हरियाणा रोडवेज को मिलेगा नया डिपो, इस सब-डिपो को किया जाएगा अपग्रेड

डायरेक्टर ने मांगी डिटेल

Hansi Depot : हरियाणा रोडवेज को जल्द ही नया डिपो मिलने वाला है। दरअसल पिछले दिनों हांसी को जिले का दर्जा मिलने के बाद यहां प्रशासनिक मुख्यालय बनाया जा रहा है। इसलिए हांसी सब डिपो को भी अपग्रेड कर फुल फ्लैग डिपो बनाने की तैयारी सरकार की है। इसे लेकर परिवहन विभाग के निदेशक ने हिसार रोडवेज के जीएम को पत्र जारी कर के कुछ जानकारी मांगी है, ताकि सब डिपो को अपग्रेड किया जा सके।

हिसार रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र जारी करते हुए परिवहन विभाग के निदेशक का कहना है कि आप जानते हैं, हरियाणा सरकार द्वारा हांसी तहसील को जिला घोषित कर दिया गया है। इस घटनाक्रम को देखते हुए, आपके अधिकार क्षेत्र में स्थित हांसी सब-डिपो को निकट भविष्य में पूर्ण विकसित डिपो में परिवर्तित किए जाने की संभावना है। इस संबंध में, आपसे निवेदन है कि क्या उप-डिपो में वर्तमान में उपलब्ध भूमि डिपो स्तर की कार्यशाला और बस स्टैंड की स्थापना के लिए पर्याप्त है।

यदि मौजूदा भूमि पर्याप्त नहीं है, तो आपको जिला प्रशासन के समन्वय से डिपो स्तर की कार्यशाला और बस स्टैंड स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने का निर्देश दिया जाता है। भूमि विवरण और संबंधित टिप्पणियों सहित एक विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट, आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए यथाशीघ्र इस कार्यालय को प्रस्तुत की जाए।

Hansi Depot : बसों की स्थिति को लेकर भी मांगी थी रिपोर्ट

कुछ दिन पहले परिवहन विभाग ने बसों की संख्या और रूट को लेकर भी जानकारी मांगी थी। इसमें हांसी से दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए कितनी बसें जाती हैं और दूसरे मुख्य डिपो के साथ कैसी कनेक्टिविटी है, इस बारे में पूछा गया था। साथ ही किस रूट पर कितनी बसें हैं और अगर बेड़ा बढ़ाया जाए तो कितनी बसों की जरूरत पड़ेगी, इस बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। हांसी जिले के कितने गांवों में अभी रोडवेज की बस सेवा नहीं है और इसका क्या रूट रहेगा, इसकी भी जानकारी मांगी गई थी।

Hansi Depot : 16 दिसंबर को जिला बना था हांसी

16 दिसंबर 2024 को हांसी जिले का गैजेट नोटिफिकेशन (Haryana new District Hansi) जारी हुआ था। इससे एक सप्ताह पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने हिसार के हांसी में आयोजित विकास रैली के मंच से इसकी घोषणा की थी। हांसी के जिला घोषित होने के बाद यहां जिला मुख्यालय बनाया गया है तो वहीं जिला कोर्ट समेत मुख्यालय स्तर की दूसरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में अब सब डिपो को डिपो का दर्जा भी मिलेगा। इसके लिए जमीन की उपलब्धता की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button