MP Road Projects : नए हाईवे से विकास की रफ्तार पकड़ेगा मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी 4400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

MP Road Projects : आने वाले समय में मध्यप्रदेश हाईवे के विकास पर तेजी से दौड़ेगा। इसकी शुरूआत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार 17 जनवरी को की। इसके तहत कुल 4400 करोड़ रुपये से बनने वाले हाईवे की परियोजनाओं की घोषणा हुई है। इसके लिए मध्यप्रदेश के विदिशा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां गडकरी ने रोड शो भी निकाला।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने आधारभूत ढांचे के विकास की नींव भी रख दी है। मध्य प्रदेश में इससे बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूती मिलने वाली है। (vidisha news) इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को विदिशा में 4400 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दीहै।

MP Road Projects : रोड शो निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 17 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे हेलीकाप्टर से मध्यप्रदेश के विदिशा पहुंचे। यहां पहुचंने के बाद शहर में भव्य रोड शो निकाला गया। इसमें भाजपा नेताओं ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया। यह रोड शो विदिशा के बड़ा बाजार से शुरू होकरपुरानी अनाज मंडी तक निकाला गया। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इन्होंने गडकरी का स्वागत किया।

MP Road Projects : 181 करोड़ रुपये से बनेंगी 8 सड़कें

कार्यक्रम के दौरान जब रोड शो सामप्त हुआ तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 181 किलोमीटर लंबी 8 अहम सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनके निर्माण में 4400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह परियोजनाएं मध्यप्रदेश के विकास में नई गाथा लिखेंगी।

MP Road Projects: Madhya Pradesh will accelerate development with the new highway
नए हाईवे से विकास की रफ्तार पकड़ेगा मध्यप्रदेश

MP Road Projects : यह हैं मुख्य सड़कें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जिन सड़कों का लाेकापर्ण किया गया, इनमें कोटा-विदिशा-सागर नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रमुख है। 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हाईवे से कोटा से सागर के बीच की 75 किलोमीटर दूरी कम जो जाएगी। (MP news) इस हाईवे से भोपाल-कानपुर, लखनऊ-कानपुर, दिल्ली-मुंबई तक जाने का रास्ता बहुत ही आसान हो जाएगा। इसके अलावा नसरुल्लागंज से रेती-बुदनी के लिए फोरलेन रोड को मंजूरी दी गई है। गडकरी ने कहा कि टू लेन रोड को 4 लेन की मंजूरी दी गई है। इस पर 1 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

MP Road Projects : साढ़े 4 हजार करोड़ रुपये मंजूर

इस दौरान वन-टाइम इंप्रूवमेंट में 50 प्रोजेक्ट के लिए साढ़े 4 हजार करोड़ रुपेय की मांग को मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दी। इसमें गोपालपुर-भेरूंदा रोड को लेकर ऐलान किया गया। इसके तहत राज्य सरकार जमीन देगी। इसके बाद एनएचएआई द्वारा सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा पुराने एनएच के स्थान पर वन-टाइम इंवेस्टमेंट कर व्हाइट टापिंग रोड बनाने को भी मंजूरी दी गई।

इसके अलावा विदिशा शहर के उत्तरी बाईपासक के लिए 4 हजार करोड़ रूपये की भी घोषणा की गई। दक्षिणी बाईपास का काम चल रहा है। (vidisha news) वहीं ग्वालियर-भोपाल-नागपुर ग्रीन एक्सप्रेसवे 40 हजार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसको जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। यह मार्ग बनने से ग्वालियर से नागपुर तक के सफर में 8 घंटे का समय बचेगा। वहीं स्थानीय स्तर पर 2 नेशनल हाईवे के बीच कनेक्टिविटी बनाने के लिए सिंरोज-बीना रोड भी बनाने को मंजूरी दी गई। इसकी लंबाई 57 किमी। इस सड़क के निर्माण पर 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

MP Road Projects : 6 एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर

इसके अलावा मध्यप्रदेश में 6 एक्सप्रेस वे का काम प्रगति पर है। इसके तहत विंध्य में 676 किलोमीटर लंबा विंध्य एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इस पर 3809 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जून 2028 तक इस मार्ग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा नर्मदा प्रगतिपथ 867 किलोमीटर लंबाई में बनेगा। इसके निर्माण पर 5299 करोड़ रुपये होने हैं। इस कार्य को भी जून 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। वहीं मालवा-निमाड़ विकासपथ 450 किलोमीटर लंबा हाईवे 7972 करोड़ रुपये बनेगा। यह परियोजना दिसंबर 2027 तक पूरी करने का समय निर्धारित है।

इसके अलावा अटल प्रगतिपथ को 12 हजार 227 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा है। 299 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को निर्माण किया जाना है। वहीं बुंदेलखंड विकासपथ में 330 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण करने में 3357 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य भी जून 2028 तक पूरा किया जाना है।(MP news) सबसे प्रमुख मध्य भारत विकास पथ का निर्माण है। इस पर 3819 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत 746 किलोमीटर लंबी सड़क तैयार होगी और जून 2028 में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button