New born baby girl welcome : परिवार में 40 साल हुआ बेटी का जन्म, ऐसे खुशी मनाई हर कोई रह गया दंग
डीजे और बैंड बाजे के साथ 13 स्कोर्पियो का निकाला काफिला बेटी के स्वागत में किया भव्य आयोजन
New born baby girl welcome : समाज में एक ओर आज भी कुछ लोग बेटियों को बोझ मान रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो घर में बेटी होने का इंतजार दशकों से कर रहे हैं। ऐसा ही परिवार है उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला का। यहां 40 साल बाद परिवार में बेटी का जन्म हुआ है। इस पर भव्य आयोजन किया गया। बैंड बाजे और डीजे के अलावा प्रसूता और नन्हीं बेटी को अस्पताल तक लाने के लिए 13 स्कोर्पियो गाड़ियों का काफिला भी निकाला गया। इसको देख कर जहां हर कोई दंग है, वहीं इस परिवार की सराहना भी हो रही है।
दरअसल इस परिवार में पूरी एक पीढ़ी बाद बेटी का जन्म हुआ है। इससे परिवार के लोगों ने उत्साह के साथ ढोल नगाड़े बजा कर बेटी का स्वागत किया। इस दौरान 13 स्कोर्पियो गाड़ियों का काफिला निकालकर बेटी को घर में प्रवेश कराया गया। परिवार के लोगों ने नन्हीं बेटी का घर में ग्रैंड वेलकम किया। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।
हमरीपुर जिला के मौदहा कस्बे स्थित फत्तेपुर मोहल्ला में रुकनुद्दीन का परिवार रहता है। रूकनुद्दीन बीएसएफ से बतौर इंस्पेक्टर सेवानिवृत हैं और अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। रूकनुद्दीन के 4 बेटे हैं, लेकिन घर में बेटी नहीं हुई। हालांकि इसके लिए परिवार ने काफी मन्नतें मांगी लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं हुआ। अब उनके अंजुम परवेज की पत्नी निखत फातिमा ने बेटी जन्मी है। फातिमा की डिलिवरी मौहदा के एक निजी अस्पताल में हुई। जैसे की बेटी ने जन्म लिया, परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस पर परिवार के लोगों ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल से घर ले जाने के लिए भव्य आयोजन किया।
New born baby girl welcome : डाक्टर भी बोली, ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा
इसको लेकर हर कोई हैरान है कि परिवार किस अंदाज में बेटी होने पर खुशी मना रहा है। जैसे ही अस्पताल में फातिमा को बेटी होने की सूचना घर के लोगों को मिली, तभी उन्होंने इस पर बहुत ही उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया दी। इसके बाद बेटी को घर लाने के लिए यह आयोजन किा गया है। इस आयोजन का वीडियो भी बनाया गया, जो तेजी से वायरल हुआ। वहीं अस्पताल की डाक्टर का कहना है कि उन्होंने पहली बार इस प्रकार का उत्साह देखा है। घर में बेटी होने पर बहुत से लोग खुशी मनाते हैं, लेकिन इस तरह का आयोजन पहले कभी नहीं देखा।
New born baby girl welcome : सरकार भी चला रही है अभियान
बेटियों को बचाने के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारों द्वारा भी विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत जिला से बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी। इससे देश भर के कमजोर लिंगानुपात वाले राज्यों में बेटियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। विशेषकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी भ्रूण लिंग जांच के मामले आते रहते हैं। ऐसे में बेटी के प्रति ऐसा उत्साह लोगों को जरूर प्रेरणा देगा।










