WPL -2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की नायक बनी गौतमी नाइक

शानदार प्रदर्शन से गुजारत को मिली करारी हार

WPL -2026 : सोमवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल-2026) के मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से टीम की नायक रही गौतमी नाइक। इस मैच में गौतमी नाइक की शानदार 73 रनों की पारी काफी महत्वपूर्ण रही। हालांकि बाद में गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। टीम का यही प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को जीत की ओर ले गया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की इस जीत में गौतमी नाइक की बड़ी चर्चा हो रही हो रही है। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर ही गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराने में सफलता मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर अपनी पारी में 178 रन बनाए। इसका मुकाबला करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 117 रन पर ही सिमट गई।

WPL -2026 : लगातार विकेट खोती रही गुजरात की टीम

मैच में शुरूआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम मजबूत पकड़ के साथ नजर आई। वहीं गुजरात जायंट़्स की टीम लगातार विकेट खोती रही। टीम से कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर टिक कर प्रदर्शन नहीं कर पाया। इसके परिणाम स्वरूप टीम को हार मिली और इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को लगातार 5वीं जीत मिल गई है। इस 5वीं जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस सीजन में प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली पहली टीम भी बन गई।

WPL -2026 :  बेहद खराब शुरुआत

क्योंकि गुजरात जायंट्स की टीम बैगलुरु की के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी थी, ऐसे में उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को हरान के लिए 179 रनों के लक्ष्य था। गुजरात जाइंट्स इसका पीछा करने जब खेलने आई तो दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ही पहला विकेट गिर गया। यह झटका बेथ मूनी के रूप में लगा, जो महज 3 रन बनाकर सयाली सटघरे की गेंद पर चलती बनी।

सयाली ने इसी ओरवर में सोफी डिवाइन को भी आऊट कर दिया। उनका खाता भी नहीं खुल पाया था और वापस लौट गई। इसके अलावा तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर कनिका आहूजा का विकेट भी गिर गया। कनिका का विकेट लॉरेन बेल ने लिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मजबूत स्थिति में ला दिया। गुजरात की इस बल्लेबाज का भी मैच में खाता तक नहीं खुल पाया। ऐसे में गुजरात की पहली 3 खिलाड़ी महज 5 रनों पर ही आऊट हो गई।

WPL 2026: Gautami Naik becomes the hero of Royal Challengers Bangalore
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नायक बनी गौतमी नाइक

WPL -2026 : अनुष्का और कप्तान की कोशिश नाकाम

मैच में बहुत ही खराब स्थिति होने के बाद भी अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर ने प्रयास किया, लेकिन इसका खास लाभ परिणाम पर नहीं पड़ा। हालांकि इनकी साझेदारी अच्छी रही, नादिने डीक्लार्क ने 34 के कुल स्कोर पर अनुष्का का विेकेट गिरा दिया। इस समय उन्होंने 20 गेंदों पर 18 रन बना लिए थे। वहीं 48 रन के कुल स्कोर पर गुजरात की टीम को 5वां झटका काश्वी गौतम के रूप में लगा। उनको राधा यादव ने आउट कर गुजरात को हिला दिया। क्लार्क ने जॉर्जिय वारेहम का विकेट लेकर गुजरात का छठा झटका देकर मैच अपनी पकड़ में कर लिया।

WPL -2026 :  गार्डनर विेकेट पर जमी ठोंका अर्धशतक

बेशक विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन गार्डनर ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पैर विकेट पर जमाते हुए एक छोर को अच्छे से संभाला। उन्होंने कुल 54 रन बनाए और 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर गार्डनर का विकेट गिर गया। उन्होंने कुल 43 गेंद खेली। इनमें 5 चौके लगाएऔर एक छक्का। इनके सहारे वे 54 रन बना पाईं। इस विकेट के बाद भारती भूलमाली जम नहीं पाई और श्रेयांका पाटिला के हाथों आऊट हो गई। वे टीम के लिए सिर्फ 14 रन का ही योगदान दे सकी। निर्धारित 20 ओवर में गुजरात की खिलाड़ी तनुजा कंवर नाबाद 11 और रेणुका सिंह 6 रन बनाकर नाबाद रहीं।

WPL -2026 : गौतमी और ऋचा ने बेंगलुरु को दिलवाई निर्णायक बढ़त

इस मैच में हालांकि आरसीबी की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही, लेकिन गौतमी और ऋचा ने टीम को संभाल लिया। गौतमी को ऋचा घोष का साथ मिलने के बाद टीम 138 के स्कोर तक पहुंच गई। हालांकि गुजरात की गेंदबाज सोफी डिवाइन ने ऋचा घोष को आऊट कर दिया। ऋचा ने 20 गेंदों पर 3 छक्के लगाते हुए कुल 27 रन बनाए जो कि अच्छा प्रदर्शन रहा। वहीं गौतमी ने 55 गेंद खेलते हुए 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ला दिया।

राधा यादव ने भी 8 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद कुल 17 रन अर्जित किए। हालांकि आरसीबी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में रेणुका सिंह ने आऊट हो गई। महज 1 रन बना कर जॉर्जिया वॉल भी आऊट हो गईं। इसके बाद ही कप्तान स्मृति मंधाना और गौतमी अच्छी सांझेदारी की। मंधाना 69 रनों के कुल स्कोर पर विकेट गंवा बैठी। उन्होंने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए। इसमें 4 चौके भी लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button