February holidays List : फरवरी में कितनी सरकारी छटि्टयां हैं, कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, बैंक
February holidays List : फरवरी 2026 को लेकर छुटि्टयों, स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों और सरकारी कार्यालयों के संचालन को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में इन दो महीनों के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय आयोजनों के कारण कई छुट्टियां रहेंगी। इससे सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ेगा
सबसे पहले फरवरी 2026 की बात करें तो इस माह में कुल छह से सात दिन अवकाश रहने की संभावना है। माह की शुरुआत 1 फरवरी, रविवार से होगी, जो साप्ताहिक अवकाश है। इसी दिन गुरु रविदास जयंती भी मनाई जाएगी। गुरु रविदास जयंती कई राज्यों में आधिकारिक अवकाश के रूप में मान्य है, ऐसे में कुछ जगहों पर सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके बाद 8 फरवरी को फिर से रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा।
February holidays List : फरवरी के दूसरे सप्ताह में ये हैं छुटि्टयां
12 फरवरी, गुरुवार को महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती मनाई जाएगी। स्वामी दयानंद सरस्वती के योगदान को स्मरण करते हुए इस दिन कई राज्यों में नियंत्रित या ऐच्छिक अवकाश दिया जाता है। 14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि 15 फरवरी को रविवार के साथ-साथ महाशिवरात्रि का पर्व भी है। इस दिन अधिकतर राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहता है और सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल भी बंद रहेंगे।
इसके अलावा 19 फरवरी, गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाएगी। यह दिन राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा हुआ है और महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य राज्यों में इसे लेकर अवकाश घोषित किया जाता है। 22 फरवरी को तीसरा रविवार होने के कारण यह भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस प्रकार फरवरी माह में लगातार कई दिन सरकारी कामकाज प्रभावित रहेगा।

February holidays List : 16 फरवरी से बदलेगा स्कूलों का समय
इसी बीच हरियाणा में 16 फरवरी 2026 से राजकीय विद्यालयों का समय भी बदल दिया जाएगा। नए समय के अनुसार सभी सरकारी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। यह बदलाव बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके।
वहीं जनवरी 2026 में भी अवकाशों की सूची खास रही है। 23 जनवरी को छोटूराम जयंती और बसंत पंचमी के अवसर पर राजकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया। 25 जनवरी को रविवार होने के कारण छुट्टी रही, जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस विद्यालयों में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इसके अगले दिन 27 जनवरी को प्रतिपूरक अवकाश घोषित किया गया, जिससे जनवरी के अंतिम सप्ताह में शैक्षणिक गतिविधियां सीमित रहीं।
कुल मिलाकर जनवरी और फरवरी 2026 में अवकाशों की संख्या अधिक रहने के कारण सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था की योजना पहले से ही तय कर ली गई है। इससे कर्मचारियों, छात्रों और अभिभावकों को अपनी दिनचर्या और योजनाएं बनाने में आसानी होगी।










