Citroen India : Citroen Aircross व C-3 के नए वेरिएंट हुए लॉन्च, 10 नए फीचर के साथ मिल रही यह कार
भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Citroen ने किए नए बदलाव
Citroen India : लंबे समय से भारतीय बाजार में Citroen कार आई हैं, लेकिन आज भी मार्केट में वह पकड़ नहीं बन पाई है। ऐसे में भारतीय यूजर्स की मांग और जरूरतों के हिसाब से अब गाड़ियों में बदलाव किए जा रहे हैं। कंपनी को उम्मीद है कि इससे ग्राहक कारों को अधिक पसंद करेंगे। अब कंपनी द्वारा C3 Live (O) को 10 से ज्यादा प्रमुख फीचर्स के साथ उतारा गया गया है।
कंपनी को उम्मीद है कि इन फीचर के साथ यूजर्स इन कारों को अधिक पसंद करेंगे। नए फीचर की बात की जाए तो इसमें 10.1-इंच एंड्रॉइड सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट, स्पीकर्स, रियर-व्यू कैमरा, क्रोम टच फॉग लाइट्स, व्हील कवर, क्रोम इंसर्ट के साथ साइड बॉडी क्लैडिंग व्हील आर्च क्लैडिंग प्रमुख है। इनसे भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करे का प्रयास किया जा रहा है।
Citroen India : 2 नए वेरिएंट लांच
चूंकि Citroen India अभी तक खास बदलावों के साथ नहीं आ रही थी, ऐसे में अब अपडेट करते हुए दो नए वेरिएंट लांच किए गए हैं। इनमें Aircross X Max Turbo 5S और C3 Live (O) शामिल हैं। कीमत की बात की जाए तो Aircross X Max Turbo 5S 12.41 लाख रुपये की रहेगी। यह टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 5-सीटर कार है। वहीं C3 Live (O) की कीमत 5.49 लाख रुपये है। इसी गाड़ी पर कंपनी का पूरा फोकस है। क्योंकि इसमें अब 10 से अधिक फीचर्स दिए हैं। कंपनी का मानना है कि यह नए मॉडल भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आएंगे।
Citroen India : यह हुआ है बदलाव
भारतीय कार बाजार की बात की जाए तो Citroen India लगातार ग्राहकों के बीच बेहतर विकल्पों के साथ पेश की जा रही है। इसमें किए जा रहे बदलाव मुख्य रूप से इसलिए किए जा रहे हैं कि ग्राहकों को यह कार अधिक पसंद आएं। इसके चलते Citroen X वर्जन के रूप में कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत कंपनी ने अपने 2 मॉडल्स के नए वेरिएंट भारतीय बाजार में उतारे हैं। यह हैं Aircross X Max Turbo 5S और C3 Live (O)।

Citroen India : यह रहेगी विशेषता
वहीं इन कारों में बदलावों के तहत Citroen का Aircross X में कंपनी का मौजूदा फ्लैगशिप मेनस्ट्रीम मॉडल उपलब्ध है। यह मॉडल 7S और 5S कॉन्फिगरेशन में आ रहा है। Aircross X को कंपनी You, Plus के साथ Max तीन ट्रिम्स में उपलब्ध करवा रही है। You और Plus ट्रिम्स में 5-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ 444 लीटर का बूट स्पेस रहता है। Max ट्रिम की बात की जाए तो यह 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ दिया जा रहा था।
इसकी कड़ी में कंपनी ने अब एक नया वेरिएंट Aircross X Max Turbo 5S जोड़ दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.41 लाख होगी। इसमें वेरिएंट में मैनुअल गियरबॉक्स आता है। इसे Max Turbo 7S से नीचे रखा गया है और एक्स-शोरूम कीमत 12.8 लाख रुपये रखी गई है।
Citroen India : बेहतर कलर के विकल्प भी
बदलावों की बात की जाए तो इसमें कलर भी काफी अहम हैं। Aircross X Max Turbo 5S पोलर व्हाइट, डीप फॉरेस्ट और पेर्ला नेरा ब्लैक कलर में मार्केट के लिए तैयार किया गया है। यह टर्बोचार्ज इंजन के साथ लाया गया पहला 5-सीटर वेरिएंट बन गया है। इसके अलावा Citroen Aircross X Max Turbo 5S के कुछ फीचर्स इस गाड़ी को अधिक लग्जरी बनाने में मदद करते हैं। इनमें शामिल हैं पीछे की सीट के लिए 60 mm ज्यादा नी-रूम, कप होल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट, सेकंड रो सीट्स के लिए 3-स्टेप रिक्लाइन के साथ फौवे डार्क ब्राउन इंटीरियर आकर्षक बनाता है।










