Haryana Police Physical : हरियाणा पुलिस के अभ्यार्थियों के लिए खुशखबरी, फरवरी-मार्च में होगा फिजिकल टेस्ट
Haryana Police Bharti Physical : हरियाणा पुलिस के अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अभी तक ऑनलाइन आवेदन की तारीख समाप्त भी नहीं हुई है और HSSC ने फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसे लेकर टेंडर निकाले गए हैं, ताकि एजेंसी हायर कर फिजिकल टेस्ट लिया जा सके। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यार्थी अभी से अपनी रेस की तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि फरवरी-मार्च माह में फिजिकल टेस्ट होने की पूरी संभावना मना जा री है।
दरअसल हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए etenders.hry.nic.in पोर्टल पर ई-टेंडर आमंत्रित किए हैं। जो भी कम रेट पर सही रिकार्ड वाली कंपनी टेंडर भरेगी, उसे हायर कर लिया जाएगा। यही एजेंसी फिजिकल टेस्ट के लिए जरूरी उपकरण, बायोमेट्रिक सिस्टम और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराएगी। 31 जनवरी तक टेंडर भरने की अंतिम तारीख है। भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अनुभवी एजेंसी को हायर किया जाएगा।
Haryana Police : एजेंसी लेगी बायोमीट्रिक, हाइट-चेस्क का मेजरमेंट
जो भी एजेंसी टेंडर भरेगी, उसी कंपनी को भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों बायोमीट्रिक से लेकर हाइट और चेस्ट का मेजरमेंट करना होगा। डिजिटल मशीनों में किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो, इसकी पूरी जिम्मेदारी एजेंसी की होगी और HSSC की मॉनिटरिंग होगी। रेस, बायोमीट्रिक के दौरान कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस की रहेगी। एग्जाम केंद्रों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी, शांतिप्रिय रखने का प्रयास रहेगा।

Haryana Police : हरियाणा पुलिस की भर्ती के ये है मापदंड
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान फिजिकल स्क्रीनिंग में रेस सबसे जरूरी है। इसके लिए पुरुष कैंडीडेट को 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की रेस लगानी होगी तो वहीं महिला कैंडीडेट को 6 मिनट में 1 किलोमीटर दौड़ना होगा। पूर्व सैनिक के लिए भी 5 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ रहेगी। जिन उम्मीदवारों की रेस क्लीयर होगी, उसके बाद उनकी हाइट और चेस्ट (महिला उम्मीदवारों को छोड़कर) का मापन किया जाएगा।
HSSC का दावा है कि डिजिटल मशीनों के जरिए ही मेजरमेंट की प्रक्रिया होगी। इसमें किसी तरह का ह्यूमन हस्तक्षेप नहीं हो पाएगा। फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट HSSC की आफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जिसे कोई भी उम्मीदवार चेक कर सकेगा। फिजिकल क्लीयर करने वाले उम्मीदवार को नॉलेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। नॉलेज टेस्ट के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
Haryana Police : 5500 पदों पर होनी हे भर्ती, 31 जनवरी लास्ट डेट
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। 31 जनवरी इसकी अंतिम तारीख है। दरसल यूं तो इसकी अंतिम तारीख 21 जनवरी रखी गई थी लेकिन ओवरएज आवेदकों को राहत देते हुए 3 साल की उम्र में छूट दी गई, जिसके बाद अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया, ताकि वंचित आवेदक अपना आवेदन कर सकें।
यहां से करें हरियाणा पुलिस के लिए ऑनलाइन आवेदन
- हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को hssc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- Advt No. 01/2026 पर क्लिक करें
- ग्रुप-C CET रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद फॉर्म भरें
- जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर साइन की हुई कॉपी भी अपलोड करनी होगी।










