Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash : युजवेंद्र चहल और आरजे महवश इंस्टाग्राम पर अनफालो

दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं, क्या है सच्चाई

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash : भारतीय क्रिकेट अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। पिछले साल पत्नी धनश्री से उनका तलाक होने के बाद कुछ समय पहले वे आरजे महवश से रिश्ता जुड़ने को लेकर चर्चा में रहे। अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के बीच रिश्ता समाप्त हो गया है। इसका आधार इन दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट हैं। क्योंकि दावा किया जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफालो कर दिया है।

युजवेंद्र चहल अपने क्रिकेट करियर के साथ-साथ निजी व परिवारिक संबंधों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। सबसे पहले उनकी शादी को लेकर चर्चा में रहे, जब तय हुआ कि वे धनश्री से परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसके बाद पिछले साल धनश्री से तलाक हो गया। इसकी चर्चा के बाद युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक साथ मैच देखते हुए नजर आए तो उनके रिश्‍ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अब रिश्ते में दरार को लेकर चर्चा चल रही है।

महवश ने पोस्ट में लिखा…
आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल द्वारा इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो करने के बाद महवश ने एक क्रिप्टिक पोस्ट सांझा
करते हुए नई चर्चाएं शुरू कर दी। इसको लेकर फिर चहल और महवश के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई है। क्योंकि पहले ही उनके रिश्ते में कुछ खटपट की चर्चा चल रही थी। इस पोस्ट के बाद फिर से सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। क्योंकि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस मैसेज में महवश ने कार में बैठे हुए एक वीडियो के साथ क्रिप्टिक पोस्ट डाली है। इसको लेकर अब लोग चर्चा कर रहे हैं। क्योंकि कुछ दिन पहले ही क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर RJ महवश को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद RJ महवश ने भी चहल अनफॉलो कर दिया। ऐसी चर्चा चल रही थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। इस सब के बीच शुक्रवार की शाम को RJ महवश ने पोस्ट डाली कि 90% समय, आप मुझे अपने बाल ठीक करते हुए देखेंगे। बाकी समय, अपनी जिंदगी ठीक (फिक्स) करती हूं। इसके बाद अपनी स्टोरी पर कैमरे के लिए पोज देते हुए एक फोटो शेयर की। इसमें ऐसी बात लिखी कि फिर से चर्चा शुरू हो गई। महवश ने लिखा कि आपके लिए थोड़ी शांति भेज रही हूं। यह संदेश किसके लिए है, यह अंदाजा स्वयं लगाना होगा।

साथ मैच देखते आए नजर
यजुवेंद्र चहल का धनश्री से तलाश मार्च 2025 में हुआ था। इसी एक साल में चहल को महवश के साथ देखा गया। एक मैच के दौरान चहल और महवश एक साथ में नजर आने पर उनके रिश्ते की चर्चा चली। इसके अलावा दोनों को मैच के अलावा अन्य कुछ जगह साथ में देखा गया। हालांकि इसको लेकर दोस्ती के रिश्ते की ही बात कही गई थी।

हरियाणा के जींद से है चहल का परिवार
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का परिवार हरियाणा के जींद से है। हालांकि कुछ साल पहले ही परिवार से बाहर शिफ्ट हो गया है। इसके बावजूद युवजेंद्र चहल का बचपन जींद में ही बीता है। जींद के साथ सटा हुआ एक छोटा सा गांव उनका पैतृक स्थान है। शुरूआती दौर में युवजेंद्र चहल ने जींद में ही क्रिकेट खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। हालांकि वे क्रिकेटर से पहले चैस के भी खिलाड़ी रहे हैं।
लंबे समय से चह रहे है टीम से बाहर
परिवारिक परेशानियों के साथ ही युजवेंद्र चहल क्रिकेट में भी चर्चित रहे हैं। अब पिछले लंबे समय से वे टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि अपने अब तक के क्रिकेट करियर में 72 वनडे मैच में भाग लेते हुए 69 पारियां खेली हैं। इसमें 27.13 की औसत और 5.26 की इकोनॉमी से 121 विकेट लेकर अपनी खास पहचान बनाई है। करीब 3 साल पहले उन्‍होंने अपना अंतिम वन डे मैच खेला था। वहीं टी-20 मैच की बात की जाए तो 80 अंतरराष्ट्रीय मैच की 79 पारियां खेलते हुए 96 विकेट लिए हैं। करीब ढाई साल से इस फार्मेट में भी वे नहीं खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button