27 January Weather : हरियाणा सहित कई राज्यों में होगी बारिश, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 29 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील

27 January Weather :  सर्दी कम होने की आहट के साथ ही पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। विशेषकर उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम के समय शीतलहर की स्थिति बन रही है। इसका मुख्य कारण पहाड़ों में बर्फबारी के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान व पंजाब के कई क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि है। हालांकि 26 जनवरी को दिन में मौसम साफ रहा है, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जनवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान दिया है। इसका असर हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में रहेगा। विशेषकर उत्तर भारत में बारिश की संभावना बना रही है।

22 जनवरी से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड फिर से बढ़ गई है। कुछ क्षेत्रों में धुंध भी गहरा रही है। वहीं इस दौरान जहां मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है, वहीं पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तारखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फ की सफेद चदर बिछी हुई है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में ठंड के रूप में आ रहा है। विशेषकर सुबह व रात के समय तापमान काफी गिर रहा है।

27 January Weather : फिर सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ

फिलहाल उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान काफी गिर रहा है। राजस्थान व इसके साथ लगते हरियाणा के क्षेत्रों में तापमान 1-2 डिग्री तक भी पहुंच रहा है। हालांकि दिन में अच्छी धूप होती है, लेकिन हवा के कारण ठंड रहती है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने होने की बात कही है। यह पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी मंगलवार को कई इलाकों में बारिश लेकर आ सकता है। वहीं फिलहाल रेगिस्तानी क्षेत्राें में पाला जमने की स्थिति है। बारिश होने से मौसम फिर से गर्म होने लगेगा।

27 January Weather : हरियाणा में कहां कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने 27 जनवरी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। (Weather Update) इसके अलावा पंचकूला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

27 January Weather: Rain will occur in many states including Haryana, cold will increase in North India
हरियाणा सहित कई राज्यों में होगी बारिश, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

27 January Weather : किस राज्य में होगी बारिश

हरिणा के अलावा भी मौसम विभाग ने 27 जनवरी को उत्तरखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जाताई है। ऐसे में मौसम फिर से ठंडा हो जाएगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। हालांकि इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है।

27 January Weather : 29 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। क्योंकि 27 से 28 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव रहेगा। इसके बाद 29 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान बढ़ सकता है। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी।

27 January Weather : 27 जनवरी को बारिश

इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी को भारी वर्षा और हिमपात होने की संभावना बनी हुई है। (Rain forecast) इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 27 जनवरी को ही महाराष्ट्र के मध्य क्षेत्रों में बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसी दिन छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button