Sona Chandi Price : डेढ़ लाख रुपए पहुंचा 22 कैरेट सोने का भाव

देखें 27 जनवरी 2026 को सोने चांदी के भाव

27 January 2026 Sona Chandi Price : सोने चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। साल 2026 के 27 दिनों में दो दिन ही ऐसे रहे, जिनमें सोने चांदी की कीमतें कम हुई, बाकी दिनों में सोने चांदी के भाव ऊपर की ओर ही गए हैं। 22 कैरेट सोने का भाव भी अब डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है।

आज 27 जनवरी को 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने व चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं। सबसे पहले बात करें हरियाणा की तो हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 23 हजार 400 रुपए के आसपास चल रहा है।

Sona Chandi Price Haryana : आज हरियाणा में चांदी का भाव

हरियाणा में चांदी का भाव 3 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका है। ये कीमतें जींद, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, भिवानी, पानीपत, सोनीपत में सोने चांदी के भावों की हैं। वहीं बता दें एक माह पहले यानि 27 दिसंबर के आसपास चांदी का भाव 2.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से भी कम था। एक माह में चांदी एक लाख 20 हजार रुपए तक की बढ़ौतरी कर चुकी है। ऐसे में चांदी के नखरे भी अब सातवें आसमान पर हैं।

Sona Chandi Price : IBJA पर ये हैं सोने चांदी के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 54 हजार 310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है तो वहीं MCX पर प्योर गोल्ड का भाव 1 लाख 59 हजार 226 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता                सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     154310 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     153692 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     141348 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     115733 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    90271 रुपये प्रति 10 ग्राम

Sona Chandi Price : 27 जनवरी 2026 आज चांदी का भाव

27 January Silver Price : सोने की तरह चांदी की कीमतें भी लगातार उछाल पर हैं। हालांकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के हालात देखें तो अभी चांदी की कीमतें कम नहीं होंगी। दिन प्रतिदिन बढ़ती चांदी कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज यानि 27 जनवरी 2026 को चांदी का भाव 3 लाख 17 हजार 705 रुपए प्रति किलोग्राम है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बिक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button