Haryana Board Exam : 25 फरवरी से शुरू होंगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं
5 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था, भिवानी बोर्ड ने जारी की डेटशीट, जानें कब है आपकी परीक्षा
Haryana Board Exam : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। भिवानी शिक्षा बोर्ड द्वारा 25 फरवरी से परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसमें 5 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देंगे, ऐसे में बोर्ड द्वारा इसकी तैयारी की जा रही हैं। साथ ही नकल रहित परीक्षाएं करवाने पर बोर्ड का पूरा जोर रहेगा। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि 10वीं कक्षा में 278334 और 12वीं में 243461 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। इनके लिए प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा बोर्ड नकल रहित परीक्षाओं के लिए काफी जोर लगा रहा है। पिछली बार नकल के मामलों में कमी भी आई थी। ऐसे में बार फिर से बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड फुल प्रूफ प्लान बना रहा है। इसके हिसाब से ही तैयारी भी की जा रही है। फिलहाल परीक्षा की तारीखों की घोषणा के साथ ही बोर्ड ने डेटशीट भी घोषित कर दी है।
Haryana Board Exam : पहले दिन 10वीं की परीक्षा
बोर्ड द्वारा घोषित डेटशीट के अनुसार 10वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होंगी। इसके अगले दिन 26 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए लाखों विद्यार्थी तारीखों का इंतजार कर रहे थे। इसका शैड्यूल हरियाणा शिक्षा बोर्ड bseh.org.in पर देखा जा सकता है। हालांकि इससे पहले परीक्षाएं मार्च में होती आई है, लेकिन इस बार फरवरी में परीक्षाओं की तारीख तय कर बोर्ड ने चौंका दिया है। अब परीक्षा फरवरी से शुरू होकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेंगी।

Haryana Board Exam : 1 ही शिफ्ट में होंगी परीक्षा
इस बार बोर्ड ने यह भी बदलाव किया है कि परीक्षाएं दोपहर के समय 1 ही शिफ्ट में करवाई जाएंगी। इसके लिए दोपहर 12.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक का समय रखा गया है। यानी पहले की तरह ही बच्चों को परीक्षा देने के लिए पूरे 3 घंटे का समय मिलेगा। हालांकि स्कूलों में पहले ही परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी करवाई जा रही हैं, लेकिन अब अचानक से परीक्षाओं की घोषणा हो गई है। ऐसे में स्कूलों में तैयारी और अधिक तेज हो जाएगी।
Haryana Board Exam : नई व्यवस्था के बाद नए बदलाव
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में चेयरमैन और उप चेयरमैन की नियुक्ति पिछले साल हुआ था। इसके बाद से बोर्ड नई व्यवस्था के तहत काम कर रहा है। क्योंकि बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन शर्मा पहले से नकल रहित परीक्षाओं के लिए काम कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति के बाद से इसी पर फोकस किया जा रहा है। हालांकि हरियाणा में परीक्षाओं के दौरान कुछ जिलों की स्थिति काफी खराब रहती है। यहां सरेआम नकल होती है। इनको रोकने के लिए बोर्ड द्वारा किए गए प्रयास कितने सफल होंगे, यह समय ही बताएगा।










