28 January 2026 Horoscope : मेष राशि वालों को आर्थिक मजबूती देगा आज का दिन, मीन वाले रहें सौम्य बन जाएगी बात

जानें आज का राशिफल अपने जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी आज गृह नक्षत्रों की चाल

28 January 2026 Horoscope : 28 जनवरी 2026 बुधवार यानी माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि। यह दिन गृह नक्षत्रों के हिसाब से बहुत ही खास रहने वाला है। क्योंकि दोपहरबाद 4: 35 बजे तक 10वीं तिथि रहेगी। इसके बाद एकादशी में प्रवेश होगा। ऐसे में एक ही दिन में दो तिथियों के प्रभाव जीवन पर आ रहे हैं। हालांकि अधिकतर राशियों में यह दिन आर्थिक और सामाजिक संतुलन के साथ परिवार और दोस्तों का साथ लेकर आ रहा है। फिर भी अलग-अलग राशियों में इसका क्या प्रभाव होगा आइए जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला है। इसके लिए प्रयासों पर पूरा फोकस करें। इस दौरान धर्य रखने की जरूरत है। व्यवसायिक या आर्थिक मामलों में जल्दबाजी बिलकुल नहीं करें। करियर में जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। जरूरत है कि सहनशीता के साथ अपना काम करें। यदि कोई पुराना निवेश भविष्य में नुकसान देने की स्थिति में है तो इस पर फैसला कर लें। आज का दिन आपको मौका दे रहा है। वुधवार का दिन हर मामले में वृद्धि लेकर आ रहा है।

Horoscope : वृषभ राशि

आज का पूरा दिन स्पष्टवादिता के साथ बीतने वाला है। इसका लाभ भी जीवन में मिलेगा।
हर काम आत्मविश्वास के साथ होगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इस राशि वालों को विशेषकर पढ़ाई और करियर के बनाई जा रही योजना में शुभ संकेत मिलेंगे। परिवार के साथ घनिष्ठता रहेगी, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। जो भी काम करना है, उसके लिए अच्छे से योजना बनाएं। जल्दबाजी में फैसला नहीं लें। यह भविष्य में परेशानी लेकर आएगा। आज आपका मन प्राकृतिक माहौल में रहने को करेगा। मन की जरूर सुनें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य और स्थिर रहने वाला है। अनावश्यक बोझ व कार्य का दबाव नहीं लें। कुछ छोटे खर्च जीवन में आएंगे, इनसे बचने नहीं सोचें। हमेशा नेतृत्व की भूमिका में रहने वाले लोग भी आज कुछ पीछे रहेंगे। अधिक से अधिक समय परिवार या रिश्तेदारों के साथ बीतेगा। इस दौरान सामाजिक या व्यवसायिक मित्रों के साथ नई योजना में भी समय बीतेगा। आज आपके हर फैसले को माना जाएगा। हां जरूरी है कि इन फैसलों को करने से पहले इनके दुर्गामी परिणामों के बारे में सोच लें।

कर्क राशि

आज का दिन अधिकतर समय योजनाओं में निकल सकता है। इसके लिए मन को स्थित रखें। काम की व्यस्तता रहेगी और अपनेक्षाकृत सहयोग नहीं मिलेगा। इससे विचलत नहीं हों। आपके काम को हर जगह से स्वीकृति मिलने जा रही है। दोस्तों व अपने सामाजिक दायरे में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग नौकरी या व्यवसाय करते हैं, उनको काम पर अधिक फोकस करना चाहिए। खासकर किसी को भी कहने का मौका नहीं दें। बास के समक्ष जो भी योजना रख रखें हैं, वह वास्तविक हो।

Horoscope : सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज अपने करियर के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निर्वहन करने में सामंजस्य बैठाना होगा। आज का दिन कुशल नेतृत्व की परीक्षा का है। ऐसे में हौसले और सकारात्मकता से काम करें। यह जीवन में जरूर खुशियां लेकर आएगा। परिणाम भी आपके अनुकूल ही रहने वाले हैं। जो भी काम कर रहे हैं, वहां पर पूरे सयंम के साथ लगे रहें। शंत रहने से यशवृद्धि होगी। अपने स्वभाव के अनुसार अनुशान दिखाने का दिन है। जीवन में अनावश्यक राय मिलेंगी, लेकिन इनसे क्रोधित नहीं हों।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन बेहद खास है। आज का दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है। क्योंकि जीवन में नया सीखने को मिलेगा। इसमें आप रोमांचित रहेंगे। साथ ही जीवन में यात्रा का योग भी बन रहा है। हालांकि जरूरी है कि इसमें परिवार का सहयोग लें। परिवार से व्यवसाय के मामले में अपेक्षाकृत सहयोग मिलेगा। आज अधिक कामकाज का बोझ नहीं लें। यदि कोई जमीन या व्यवसाय में डील का प्रस्ताव है तो आज इसको विचार के लिए रख लें। फुर्सत से सोच कर ही फैसला करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक रिश्तों के हिसाब से बहुत ही अच्छा है। आज रिश्तों में स्थिरता और मजबूती आने वाली है। रूठे हुए परिवार के लोग या रिश्तेदार मिल सकते हैं। उनसे सौम्य भाव से पेश आएं। विशेषकर यदि किसी जानकार के साथ आर्थिक विवाद है तो गर्मजोशी से बात नहीं करें। यह नुकसान दे सकता है। कोई भी फैसला अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से लें। भावुक होकर लिया गया फैसला बाद में परेशान कर सकता है। जा दिन के समय गाय को गुड़ दिखा लें। यह शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

निजि रिश्तों के संबंधि में आज खुशखबरी मिलने वाली है। खासकर जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। साथ ही स्वास्थ्य पर भी गृह-नक्षत्रों का असर विपरीत पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। विशेषकर ऐसा कुछ नहीं खाएं जो आपको नुकसान करता है। हालांकि रिश्तेदारों और दोस्तों से इसके लिए दबाव आएगा। लंबे समय के लिए लिए जा रहे व्यवसायिक फैसले लाभ देंगे। जो भी बात करें साफ करें। यह सामने वाले को भरोसा देगा।
जरूरी है कि दूसरों की बात भी शांति से सुनेें और अपने हिसाब से फैसला लें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। खासकर दूसरों की योजना के अनुसार समय बीतेगा। इसके साथ अपनी सामान्य जिम्मेदारियों में भी व्यस्तता रहेगी। हालांकि काम का दबाव नहीं होगा, लेकिन समय अपने अनुसार काम करने को लिए मिल रहा है। ऐसे में आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दे सकते हैं। अधिकतर समय दूसरों के साथ ही बीतने वाला है। ऐसे में आर्थिक स्थिति पर भी कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। हां लंबे समय से जिसकी प्रतीक्षा में हैं, वह धन मिल सकता है। इसके लिए आपकी उपलब्धता जरूरी होगी। साथ ही रिश्तों में मधुरता रहेगी और समाज में मान बढ़ेगा।

मकर राशि

आज का दिन स्थिर रहेगा। जो योजना आप इस दिन के लिए बना रहे थे, उनमें अधिक प्रगति नहीं बन रही है। क्योंकि दूसरे काम निकलकर आ रहे हैं। यह दिन परिवार व समाज के साथ जुड़े रहने का योग लेकर आ रहा है।
हालांकि भविष्य की योजना बनाने का भरपूर मौका मिलने वाला है। साथ ही ऐसे लोग भी मिलेंगे, जो योजनाओं में मार्गदर्शन करेंगे। इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। पैसे का पुराना मामला भी सुलझ सकता है। साथ ही खास नजदीकी व्यक्ति या परिवार को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। जरूरी है कि अपनी ऊर्जा के अनुसार काम करें और मानसिक दबाव से बचें।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति लेकर आ रहा है। पूरा दिन परिवार के साथ बीतेगा। आपकी इच्छा के अनुरूप ही वातावरण भी रहेगा। शिक्षा व व्यवसाय में कुछ व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन इसका समाधान आपको करना होगा। अधिक दौड़ धूप की जरूरत नहीं है। समय का प्रबंधन बहुत ही जरूरी रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में आज का दिन बीत रह है। इसके लिए कई दिन से अपका मन हो रहा था। अपने काम के प्रति अनुशासन रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई योजना नहीं बनाएं। कई बार आवेषित वातावरण रहेगा, लेकिन सयंम से काम लें।

Horoscope : मीन राशि

आज का दिन थोड़ा दबाव वाला होगा। विशेषकर कार्य या व्यवसाय को लेकर तनाव रह सकता है। इसमें सयंम बनाए रखने की जरूरत है। क्रोध में आकर कोई भी फैसला नहीं लें। इसका आपकी योजना पर विपरीत असर पड़ेगा। जहां भी कोई व्यवसायिक बात करनी है, इसमें स्पष्टता रखें। परिवार में किसी के बीमार होने का समाचार मिल सकता है। यदि कोई कार्य रूका हुआ है तो इसकी भी चर्चा आज आगे बढ़ाएं। इसमें सफलता मिलने की उम्मीद अधिक है।
अपने व्यवहर में अनुभव झलकने दें। यह आपके करियर के लिए बहुत अच्छा होगा। कोई भी फैसला भावनात्मक होकर नहीं लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button