VIP Vehicle Number : उत्तराखंड में 13.74 लाख की बोली लगाकर खरीदा कार का फैंसी नंबर
वकील की मर्सिडीज जीएलएस कार पर लगेगा 07एचजे 0001 नंबर
VIP Vehicle Number : कहते हैं शौक बड़ी चली है। इसकी बानगी कुछ दिन पहले हरियाणा में दिखी और अब उत्तरखंड में दिखी है। यह बानगी दिख है कार के वीआईपी नंबर के लिए। उत्तराखंड में वीआईपी नंबर की बोली के लिए एक वकील आलोक पुंडीर ने 13 लाख 74 हजार रुपये की बोली लगा दी। बताया है रहा कि इस बोली एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी भी भाग ले रही थी, लेकिन एडवोेकेट ने उनको पछाड़ दिया और यह नंबर अपने नाम कर लिया। अब यह नंबर एडवोकेट आलोक पुंडीर की मर्सिडीज जीएलएस कार पर लगेगा।यह नंबर एचजे सीरिज का 0001 है।
इससे पहले हरियाणा में भी ऐसी ही दिवानगी सामने आई थी। जब एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी के लिए नंबर पर 1 करोड़ 1700000 लाख रुपये की बोली लगा दी थी। यह नंबर था HR88 B 8888। हालांकि यह नंबर बाद में बिक नहीं पाया और इसके लिए अब दोबारा बोली होनी है। लेकिन नंबर के लिए इतनी बोली लगने से यह काफी चर्चित हो गया था। इसी प्रकार का मामला अब उत्तराखंड में सामने आया है। अब आलोक पुंडीर ने यह नंबर खरीदा है। इस बोली में 5 लोग शामिल रहे। यह नंबर अब उनकी नई कार पर लगेगा। इस कार की कीमत 1 करोड़ 53 लाख रुपये है।
पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ने लगाई 13 लाख 50 हजार रुपये बाेली
दरअसल वीआईपी नंबरों को पंजीकरण अथोरिटी द्वारा खुली बोली पर बेचा जाता है। इससे सरकार को अच्छा खासा पैसा भी मिलता है और वीआईपी नंबर का शोक रखने के वालों की इच्छा भी पूरी हो जाती है। ऐसे में नई सीरिज खुलने पर आनलाइन बोली लगाई जाती है। देहरादून आरटीओ में भी ऐसा ही हुआ। यहां यूके-07 एचजे सीरीज के 0001 के लिए बहुत ही जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हालांकि शुरूआत में कई लोगों ने इसके लिए प्रयास किया, लेकिन बोली जब लाखों में चली गई तो लोग पीछे हटते चले गए। आखिरकार यह नंबर 13 लाख 74 हजार रुपये में बिक गया। बताया यह जा रहा है कि इस नंबर के लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी प्रयास कर रही थी। उन्होंने 13 लाख 50 हजार रुपये की बाेली भी लगाई, लेकिन इसके बाद वे पीछे हट गई।
VIP Vehicle Number : 0003 नंबर नंबर की बोली 4.87 लाख रुपये
सिर्फ 1 नंबर ही नहीं, इस बोली अन्य नंबरों पर भी काफी धनवर्षा हुई है। इस बोली में शहजाद अहमद नामक व्यक्ति ने 4.87 लाख रुपये की बोली लगा कर 0003 नंबर खरीद लिया। इसके अलावा 0007 नंबर को दीपक कुमार ने 3.66 लाख रुपये में खरीदा है। इस बोली में 27 लोगों ने भाग लिया। अलग-अलग नंबरों के हिसाब से बोली लगाई है। अब पूरी फीस भरने के बाद व आगे की प्रकिया करने के बाद यह नंबर बोलीदाताओं को मिलेंगे।
पुंडीर का लक्की नंबर है 1 और 9
इस बारे में एडवोकेट आलोक पुंडीर का कहना है कि वे 1 और 9 अंक को अपना लक्की मानते हैं। उनकी पहली गाड़ी का नंबर 0009 है। यह नंबर लैंड रोवर गाड़ी पर लगा है और उन्होंने 2.40 लाख में खरीदा था। इस बार 0001 की बोली में 5 लोग शामिल थे। सभी उन्होंने सबसे ज्यादा बोली लगाई है।
VIP Vehicle Number : अन्य नंबरों की कीमत
इस दौरान लगी बोली में 7777 नंबर के लिए 1.80 लाख रुपये लगे। वहीं 0006 नंबर की बोली 1.78 लाख रुपये लगी। 0009 नंबर 1.60 लाख रुपये में बिका। 7000 नंबर के लिए बोली 1.51 लाख रुपये तक गई। 0005 नंबर 1.31 लाख रुपये का रहा। 0002 नंबर 51 हजार रुपये, 0004 नंबर 45 हजार रुपये रुपये में खरीदा गया है। 2222 नंबर 27 हजार में, 0011 नंबर 20 हजार में बेचा गया। 7272 नंबर 12 हजार में बेचा गया।










