Budget 2026 : केंद्रीय बजट में रेल टिकट को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा

वरिष्ठ नागरिकों को आधे रेट में मिलेगी ट्रेन में एसी टिकट, 5 साल बाद फिर शुरू होगी योजना

Budget 2026 : संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट संसद में पेश किया जाएगा। यह पहला मौका है कि आजादी के बाद रविवार को संसद में बजट पेश हो रहा है। इस बार यूं तो सरकार द्वारा कई बड़ी घोषणाएं की जानी हैं, लेकिन रेलवे में टिकट को लेकर भी खास घोषणा होने की उम्मीद है। इसके तहत ट्रेन में एसी र्फस्ट का टिकट भी वरिष्ठ नागरिकों को आधी की कीमत में मिलेगा। यानी जिस टिकट पर अभी तक उनको 4000 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, वह टिकट महज 2000 रुपये में ले सकेंगे।

हालांकि रेलवे टिकट में वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत की छूट का प्रावधान पहले भी रेलवे में रहा है, लेकिन कोराना काल के दौरान इसको बंद कर दिया गया था। ऐसे में रेलवे इस योजना को फिर से लागू कर सकता है। इसको लेकर मीडिया में भी रिपोर्ट्स आ रही है। इनमें कहा जा रहा है कि बजट से पहले इसको लेकर रेल मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के बीच हुई है। पहले यह योजना 60 साल और उससे अधिक आयु वाले पुरुषों और महिलाओं के मामलें 58 साल और उससे अधिक उम्र में मिलता था। अब इसको लेकर सरकार क्या नियम बनाएगी, यह बजट में ही पता चलेगा।

सभी श्रेणियों में मिलता था लाभ

टिकट की राशि में छूट का यह पहल पहले सभी श्रेणियों में मिलता था। हालांकि इस दौरान भारतीय रेल में काफी आधारभूत ढांचे के सुधार हुए हैं। नई ट्रेन चलाई गई हैं और रेल गाड़ियों के समय का प्रबंधन करेन के लिए सरकार द्वारा बड़े स्तर पर कार्य किया गया है। ऐसे में इस योजना का स्वरूप क्या होगा, यह बजट पेश होने के बाद ही पता चलेगा।
क्योंकि पहले यह सुविधा सभी श्रेणियों में रहती थी।

इसमें AC फर्स्ट से लेकर स्लीपर क्लास को शामिल किया गया था। इन श्रेणियों में रेल का टिकट वरिष्ठ नागरिकों को आधी कीमत पर दिया जाता था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि छूट का प्रतिशत पहले से कम हो सकता है। या फिर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग हो सकता है।

बजट का असर रविवार का भी खुला रहेगा शेयर बाजार

इस बार केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया है। यह दिन रविवार का है। यह पहली बार हो रहा है कि रविवार के दिन सरकार द्वारा संसद में बजट पेश किया जा रहा है। ऐसे में इस दिन बजट शेयर बाजार भी खुला रोगा। हालांकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज NSE और मुंबई स्टाक एक्सचेंज बीएसई दोनों नियमित रूप से कारोबार करेंगे। बजट से शेयर मार्केट पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में यह बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होने वाला है।

हर क्षेत्र को बजट से उम्मीद

हर बार की तरह ही इस बार भी बजट से पहले संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जा चुका है। इसमें सरकार ने ऐसे मुद्दों को चिह्नित किया है, जिन पर कार्य कर देश के आर्थिक विकास को बेहतर बनाया जा सके। आने वाले वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर का अनुमान 6.8% से 7.2% के बीच रहने का लगाया गया है। हालांकि संभावित वृद्धि का अनुमान करीब लगभग 7% लगाया गया है।

सोने को लेकर नीतिगत फैसला

इस साल सोने व चांदी की कीमतों ने नए रिकार्ड बनाए हैं। ऐसे में इस से जुड़े कारोबारियों ने भी सरकार से मांग की है कि इसको लेकर नीति बनाई जाए। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार इस बजट में इस इंडस्ट्रीज में निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धा और स्थिरता के लिए खास सुधार कर सकी है। हालांकि इस पर सरकार क्या फैसला लेगी इसका पता 1फरवरी को ही चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button