ration card update : राशन कार्ड को लेकर यूपी सरकार ने किया बड़ा फैसला

मुखिया के निधन पर निरस्त नहीं होगा राशन कार्ड, अपने नाम करवा सकेंगे परिवार के सदस्य

ration card update :  राशन कार्ड में जिस मुखिया का नाम दर्ज है, यदि उसका निधन हो जाता है तो यह कार्ड निरस्त नहीं होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब परिवार के अन्य सदस्य इस कार्ड को अपने नाम से करवा सकेंगे। इससे प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को सीधा फायदा होगा। साथ ही यह भी सुविधा दी जाएगी कि शादी शुदा बेटियां अपना नाम दर्ज करवा सकेंगी। यह नाम आनलाइन ससुराल से ट्रांसफर करवाना होगा।

सरकार का यह फैसला राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। इसके तहत राशनकार्ड से जुड़ी मुखिया की मृत्यु होने पर अब यह राशन कार्ड निरस्त नहीं होगा। यही राशनकार्ड नंबर कार्ड में जुड़े वरिष्ठ सदस्य (महिला) के नाम से शुरू हो जाएगा। साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि शादीशुदा बेटियां भी अब मायके से अपना नाम बदलवा कर ससुराल में आनलाइन ट्रांसफर करा सकती हैं। हालांकि मुखिया बनने के लिए महिला का नाम होना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिला में कुल 481681 राशनकार्ड सरकारी रिकार्ड में दर्ज हैं। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजनाओं के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। अब सरकार ने राशनकार्ड में कई अन्य सुविधाएं बढ़ा दी हैं। इससे लोग काफी लाभांवित हो रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य में 3.5 करोड़ से अधिक राशन कार्ड हैं। इनसे 14.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी लाभ ले रहे हैं।

अब सरकार द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि राशनकार्ड विभाजन, यूनिट स्थानांतरण, राशनकार्ड स्थानांतरण, राशनकार्ड समर्पण, यूनिट निरस्तीकरण के साथ्ज्ञ मृत्यु होने पर भी राशनकार्ड की मुखिया बदलने की व्यवस्था रहेगी। यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस व्यवस्था के बाद अब आवेदक अपने राशनकार्ड से संबंधित इन सेवाओं के लिए अपने राशनकार्ड नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदक स्वयं आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के 15 दिन के अंदर इसको निस्तारण कर दिया जाएगा।

ration card update : मुखिया महिला होना जरूरी है

सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के तहत जिस राशनकार्ड की मुखिया की मृत्यु हो जाती है, उसी कार्ड नंबर पर मुखिया बनने के लिए महिला का होना जरूरी है। लेकिन उस सदस्य का नाम राशनकार्ड में पहले से दर्ज हो। इसके लिए आवेदन करने के बाद इस प्रक्रिया के लिए विभाग द्वारा जांच की जाएगी। इसमें स्थिति सही पाए जाने पर 15 दिन बाद संबंधित आवेदक का नाम राशनकार्ड में मुखिया के रूप में बदल दिया जाएगा। इससे राशकार्ड नहीं बदलेगा और सदस्य का नाम राशन कार्ड जुड़ जाएगा।

सिद्धार्थनगर के जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि राशन कार्ड को लेकर बने नियम में कई सुविधाओं में इजाफा किया गया है। इसमें से एक सुविधा यह भी बढ़ी है कि मृतक मुखिया के स्थान पर अब घर के सदस्य को उसी कार्ड नंबर में मुखिया बनाया जा सकता है।इसके लिए जरूरी है कि कार्ड से जुड़ी सदस्य महिला हो। वहीं शादी के बाद बेटियां भी अपना नाम ससुराल में ट्रांसफर करा सकेंगी। यह पूरी प्रक्रिया आनलाइन रहेगी और तय समय में यह काम हो जाएगा। इसके लिए बदलाव करवाने की प्रक्रिया का आवेदन किसी भी सीएससी ने करवाया जा सकता है।

ration card update : ऐसे में देखें राशन कार्ड सूची में नाम

आपका नाम राशन कार्ड सूची में है या नहीं, इसका पता करने के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आनलाइन घर बैठे ही इसकी जांच की जा सकती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वैबसाइट fcs.up.gov.in पर जाकर पता लगाया जा सकता है।

ration card update :  काटे गए थे लाखों नाम

पिछले दिनों ही उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे लाखों लोगों के नाम सूची से काटे थे, जो अपात्र होते हुए भी राशन योजना का लाभ ले रहे थे। इसके लिए सर्वेक्षण भी करवाया गया था। तब यह सामने आया कि गाड़ी में चलने वाले लोग भी गरीबों के राशन को डकार रहे हैं। कुछ ऐसे लोग भी सामने आए थे जिनका सालाना टर्न ओवर लाखों में था। इसके बाद खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा सत्यापन कर अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button