Haryana : खेती पर लोन की प्रक्रिया होगी डिजिटल, किसान को आधार कार्ड से ही मिलेगा लोन

तहसील, पटवारी के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Haryana Farmer Aadhar card loan : हरियाणा में खेती पर लोन के लिए किसानों को तहसील कार्यालयों, पटवारी के चक्कर लगाने की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। प्रदेश सरकार जल्द ही खेती पर लोन की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल करने जा रही है और इस प्रक्रिया के बाद किसान को आधार कार्ड से ही लोन मिल जाएगा। लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय जैसे ही किसान अपना आधार कार्ड नंबर भरेगा, उसकी पूरी डिटेल अपने आफ फिल हो जाएगी और उसकी लोन प्रोसेस हो सकेगी।

हरियाणा सरकार जल्द ही ग्रामीण डिजिटल क्रेडिट सिस्टम लागू कर रही है, जिसके तहत केवल आधार कार्ड नंबर के जरिए ही लोन प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद किसान बैंक में लोन के लिए आवेदन करेंगे और अपना आधार नंबर भरेंगे, तभी जिसके आधार पर सिस्टम ऑटोमेटिक जमीन रिकॉर्ड वेरिफाई करेगा। जमीन के मालिक का नाम और रकबा ऑनलाइन सत्यापित होते ही लोन की फाइल तुरंत आगे बढ़ जाएगी।

Haryana Farmer Aadhar card loan : दो चरणों में लागू होगी योजना

हरियाणा राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा का कहना है कि यह प्रणाली कृषि लोन वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और लोन स्वीकृति में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। मानवीय हस्तक्षेप लगभग समाप्त हो जाएगा, जिससे न केवल प्रक्रिया पारदर्शी होगी, बल्कि भ्रष्टाचार और त्रुटियों में भी कमी आएगी। सरकार इस डिजिटल क्रेडिट सिस्टम को दो चरणों में लागू कर रही है। पहले चरण में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों को शामिल किया जाएगा।

Haryana Farmer Aadhar card loan  Digital rural Credit System
Haryana Farmer Aadhar card loan Digital rural Credit System

हरियाणा में बड़ी संख्या में किसान खेती के लिए KCC लोन का उपयोग करते हैं, इसलिए उन्हें सबसे पहले इस प्रणाली का सीधा लाभ मिलेगा। पहले किसानों को लोन लेने के लिए पटवारी से जमीन की फर्द, तहसील से सत्यापन और बैंक में दस्तावेज जमा कराने की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जो कभी-कभी हफ्तों तक चल जाती थी और किसानों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नई डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से यह पूरी प्रक्रिया सरल, तेज़ और भरोसेमंद होगी।

Haryana Farmer Aadhar card loan : RBI के सहयोग से लागू होगी योजना

हरियाणा सरकार इस योजना को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सहयोग से लागू कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार और RBI के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए जाएंगे। नई व्यवस्था में बैंकों को जमीन से जुड़े किसी भी कागजी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि बैंकिंग सिस्टम सीधे राज्य सरकार के डिजिटल भूमि रिकॉर्ड से जुड़ा रहेगा। इससे किसानों का समय बचेगा और लोन प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी होगी।

Haryana Farmer Aadhar card loan : पूरे प्रदेश में लागू होगी योजना

सरकार का कहना है कि हरियाणा के किसान अब केवल आधार कार्ड के जरिए लोन प्राप्त कर सकेंगे। KCC धारक किसान सबसे पहले इसका लाभ उठाएंगे और धीरे-धीरे पूरे राज्य में यह डिजिटल व्यवस्था लागू होगी। यह पहल न केवल किसानों के लिए समय और मेहनत की बचत करेगी, बल्कि कृषि ऋण वितरण में पारदर्शिता और भरोसेमंदी भी लाएगी। किसानों के लिए यह कदम आर्थिक राहत और सुविधा का प्रतीक साबित होगा, जिससे उन्हें कृषि विकास में और अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा।


ये खबर भी पढ़ें :

30 January Weather : 30 व 31 जनवरी को मौसम रहेगा खुश्क रहेगा, 1 फरवरी से फिर बदलेगा मिजाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button