Restored Train : एक महीने से कैंसिल चल रही 6 ट्रेनें फिर से बहाल
धुंध और इंटरलॉकिक कार्य के चलते थी कैंसिल
Restored Train list : हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाली रेलवे लाइन की एक माह से ज्यादा समय से कैंसिल 6 ट्रेनें वापस पटरी पर लौट आई हैं। दो ट्रेनें धुंध के चलते कैंसिल की गई थी तो वहीं अपडाउन की 4 ट्रेनों को इंटरलॉकिंग के काम के चलते कैंसिल किया गया था। इन ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है।
बताते चलें कि आज से ट्रेन नंबर 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर और कल से ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन वापस लौट रही है। दिसंबर माह में इस ट्रेन को घने कोहरे के चलते कैंसिल किया गया था। बता दें कि ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-पैसेंजर हर रोज दोपहर 12 बजे पुरानी दिल्ली से चलती है, जो दया बस्ती, शकूरबस्ती, मुंडका, बहादुरगढ़ होते हुए सापला, रोहतक, समरगोपालपुर और इसके बाद जुलाना, जैजैवंती, किनाना के रास्ते शाम 4 बजे जींद पहुंचती है। वहीं जींद से दिल्ली की तरफ ट्रेन नंबर 54034 जाती है, जो प्रतिदिन साढ़े 3 बजे जींद से दिल्ली की तरफ जाती है। यह ट्रेन रात को पौने 8 बजे के करीब दिल्ली पहुंचती है।
Restored Train : कोहरा कम हुआ तो बहाल की ट्रेनें
जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि घने कोहरे के चलते दिसंबर माह की शुरुआत में ही रेलवे ने जींद-दिल्ली पैंसेंजर ट्रेन को कैंसिल कर दिया था। अब चूंकि कोहरा कम होने लगा है और यात्रियों की भी लगातार डिमांड आ रही है, लिहाजा रेलवे ने जींद-दिल्ली पैंसेजर ट्रेन का संचालन शुरु किया है। ट्रेन नंबर 54034 पांच फरवरी और ट्रेन नंबर 54031 छह फरवरी से चलेगी। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

Restored Train : धुरी-लुधियाना-हिसार रूट पर ये ट्रेन हुई बहाल
वहीं दूसरी तरफ हिसार से लुधियाना और धुरी तक जाने वाली ट्रेनें नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द चल रही थी। अब इन ट्रेनों को दोबारा से बहाल कर दिया गया है। रेलवे ने इसे लेकर लैटर भी जारी कर दिया है। बता दें कि पिछले लगभग दो महीने से ट्रेनों का संचालन बाधित था, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब ट्रेनों का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Restored Train : ये ट्रेनें हुई दोबारा से बहाल
स्टेशन मास्टर चांद राम दहिया के मुताबिक 6 फरवरी से धुरी–जाखल सहित लुधियाना रूट पर ट्रेन नंबर
54631, 54632, ट्रेन नंबर 54633, 54634, ट्रेन नंबर 54636, 14653 और 14654 ट्रेन को दोबारा से बहाल किया गया है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान जिन ट्रेनों के रूट डाइवर्ट किए गए थे, जैसे कि शरबत का भला सहित अन्य रेलगाड़ियां, वे भी अब अपने निर्धारित (प्रॉपर) रूट पर चलना शुरू कर देंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में शेष ट्रेनों के संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, जिसकी जानकारी यात्रियों को समय-समय पर दी जाएगी।










