CTET Admit Card : सीटेट के एडमिट कार्ड जारी होते ही वैबसाइट क्रेश

140 शहरों में 7 और 8 फरवरी को होगी परीक्षा, 25 लाख से अधिक युवाओं ने किया है आवेदन

CTET Admit Card :  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हुआ है। यह परीक्षा देश भर के 140 शहरों में 7 और 8 फरवरी को होगी। हालांकि पहले सिर्फ 8 फरवरी को ही परीक्षा होनी थी, लेकिन उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण अब 2 दिन परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसी के साथ-साथ जहां-जहां परीक्षा होनी है, वहां की राज्य सरकारों के साथ स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

हालांकि परीक्षा केंद्रों की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी, लेकिन अब एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षा के लिए तैयारी तेजी हो गई है। क्योंकि इस परीक्षा के लिए देश भर में 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, ऐसे में यह बहुत ही बड़ी परीक्षा होने जा रही है। परीक्षा के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों वाले शहरों में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए भी खास रणनीति बन रही है। क्योंकि एक ही साथ काफी संख्या में वाहन शहरों में आएंगे। हालांकि एडमिट कार्ड जारी होते ही इस पर अधिक ट्रैफिक के कारण वैबसाइट क्रेश हो गई। ऐसे में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। हालांकि देर शाम तक वैबसाइट चल पड़ी।

आनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड आनलाइन डाउनलोड करने होंगे। इसके लिए https://cnr.nic.in पर जाकर आसान प्रक्रिया से यह काम हो जाएगा। इस लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

सीटेट एडमिट कार्ड निकालने की प्रक्रिया

सीटेट की परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए वैबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसका होम पेज खोल लें।
यहां सबसे ऊपर ही Download Admit Card CTET Feb 2026 का विकल्प मिल जाएगा। इस पर क्लिक कर आगे बढ़ें। यहां से आप एडमिट कार्ड वाले पेज पर आ जाएंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर भर कर सही पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद यहां मौजूद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। जैसे ही यह सबमिट होगा, स्क्रिन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा। इसको डाउनलोड किया जा सकता है।

इसलिए बढ़ी उम्मीदवारों की संख्या

इस बार सीटेट के लिए परीक्षा देने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई है। इसका मुख्य कारण है सुप्रीम कोर्ट का फैसला। क्योंकि अदालत ने प्राइमरी शिक्षकों को नौकरी पर बने रहने या प्रमोशन पाने के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) को जरूरी कर दिया था। ऐसे में काफी सारे शिक्षक भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं। कुछ राज्यों में ऐसे शिक्षकों की संख्यसा काफी अधिक है, जो बिना सीटेट की परीक्षा पास किए ही नौकर पर आ गए हैं। इनके लिए दो साल का समय है। इस दौरान शिक्षकों को सीटेट की परीक्षा पास करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर इनको नौकरी छोड़नी पड़ेगी।

नहीं बनती मैरिट लिस्ट

सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए मैरिट लिस्ट तैयार नहीं होती है। इस परीक्षा में वे सभी लाेग योग्य हाते हैं, जो निर्धारित अंक लेकर पास होते हैं। हालांकि जो स्कोर कार्ड जारी किया जाता है, उस पर अंक के साथ लिखा जाता है कि यह उम्मीदवार पास हुआ है या फेल। इसके आधार पर ही उम्मीदवार की योग्यता मानी जाती है।

ध्यान से देख लें अपना एडमिट कार्ड

हालांकि उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई जानकारी के अनुसार ही एडमिट कार्ड तैयार होता है। इसके बावजूद उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ध्यान से जांच लेना चाहिए। इसमें आपका नाम, रोल नंबर के साथ सबसे महत्वपूर्ण चीज है परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा का सत्र। ऐसा न हो कि आप अपने निर्धारित परीक्षा सत्र के बाद में यहां पहुंचें। इससे परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

दो पैटर्न पर है परीक्षा

यह परीक्षा 2 पैटर्न पर हो रही है। एक पैटर्न में कक्षा 6 से 8 वाले शिक्षकों के लिए परीक्षा होगी, जबकि दूसरे सत्र में कक्षा 1 से 5 वाले उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। कक्षा 6 से 8 वाले लेलव – 2 की परीक्षा 7 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में होगी। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) के साथ गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए इन दोनों विषयों की परीक्षा होगी। इससे अलावा उम्मीदवारों वे सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान शिक्षकों की पात्रता के लिए इसके प्रश्न रहेंगे। इसके साथ ही भाषा I (अनिवार्य), भाषा II (अनिवार्य) विषय से 150 प्रश्न रहेंगे। इनका अंक भी150 ही रहेंगे। इसके अलावा कक्षा 1 से 5 वाले उम्मीदवारों के लिए 7 फरवरी को दोपहर बाद वाले सत्र में परीक्षा ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button