7 february Weather : पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धुंध, 7 फरवरी से बदलेगा मौसम

हिमाचल में बर्फ से ढके पहाड़, पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

7 february Weather : जहां एक ओर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेज गर्मी महसूस की जा रही है, वहीं पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने 7 फरवरी से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इससे फिर से ठंड बढ़ सकती है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटन स्थल बर्फ से ढक गए हैं। अटल टनल पर भी भारी बर्फबारी होने से पर्यटकों को यहां का मौसम काफी भा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने 7 फरवरी से मौसम बदलने का अनुमान जताया है। इसके प्रभाव से 8 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के निचले और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। हालांकि 6 छह फरवरी प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ों पर हिमपात हुआ है। हालांकि अब ठंड का असर कम होने लगा है, लेकिन फिर से मौसम बदल रहा है। ऐसे में अगले 10 से 15 दिन तक ठंड बनी रहेगी। हालांकि 7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। वहीं 8 और 9 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के बाद स्थिर हो रहा मौसम

पिछले दिनों लगातार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव चला है। इसके बाद अब मौसम स्थित होने लगा है। इसके कारण ही मौसम में हल्के उतार चढ़ाव भी देखे जा रहे हैं। क्योंकि पहाड़ों में बर्फबारी होने से ठंडी हवा आ रही है। इसके कारण मैदानी क्षेत्रों में प्रभाव देखा जा रहा है। हालांकि दिन में धूप के कारण अब गर्मी महसूस होने लगी है। अब मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों के साथ तराई वाले क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है।

फसलों पर आ रहा असर

मौसम बदलने का असर अब फसलों पर भी आ रहा है। विशेषकर सब्जियों की फसल में उत्पादन पर असर पड़ सकता है। क्योंकि गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में सब्जी की फसल में सिंचाई की उचित व्यवस्था रखनी चाहिए। इसके अलावा जिन किसानों को सब्जी की फसलों की बजाई करनी है, उन्हें भी अपने खेत में नमी का खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में भी कई प्रकार की बीमारियां आ सकती हैं। ऐसे में किसान फसल की सही प्रकार से निगरानी रखें और कोई भी बदलाव दिखने पर कृषि विशेषज्ञों से बात करें।

फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिखेगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना बन रही है। इसके कारण हिमाचल प्रदेश के
लाहुल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू में हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग (imd) ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में प्रशासन द्वारा इसके चलते सलाह जारी की गई है कि अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर नहीं जाएं।

पर्यटकों के लिए खुला रास्ता

हिमाचल प्रदेश में मौसम के कारण बंद हुआ रास्ता फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया है। 6 फरवरी को धूप निकलने के बाद तेजी से राहत कार्य चलाए गए। ऐसे में अटल टनल और रोहतांग को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यहां से लोग लाहुल स्पीति, अटल टनल व सोलंगनाला तक पहुंच सकते हैं। हालांकि सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाय फोर वाहन ही जा पा रहे हैं।

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को उत्तर भारत के राजय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के साथ ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड , पश्चिम बंगाल, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव बना रहेगा। हालांकि दिन में मौसम गर्म रहेगा। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अभी दिन के समय गर्मी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button