12 February Weather : बदल रहा मौसम आज से देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी, पहाड़ों में बर्फबारी का असर जारी
12 February Weather : पिछले दिनों लगातार पश्चिमी विक्षाभ के असर के बाद अब मौसम में फिर से बदलाव होने लगे हैं। उत्तर भारत में जहां गर्मी बढ़ रही है, वहीं पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिख रहा है। हालांकि अब धुंध व कोहरे का असर नहीं रहा। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पहले ही इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि देश के कई राज्यों में 12 से 14 फरवरी तक भारी बारिश होने की संभावना है। इससे बारिश वाले क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में भी मौसम का असर दिखेगा। हालांकि अब अधिक ठंड की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ असर तो दिखेगा। गौरतलब है कि पिछली बार मानसून भी अच्छा रहा था। ऐसे इसके बाद रबी की फसल के दौरान बारिश अच्छी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल की तरह ही इस साल 2026 में भी बारिश अच्छी होने का अनुमान है। इसकी शुरूआत साल की शुरूआत से ही हो चुकी है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department IMD) द्वारा अब 12 से 14 फरवरी तक फिर से बारिश की चेतावनी दी है।
यहां बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान देश के कई राज्यों में मौसम बदला रहेगा। हालांकि उत्तर भारत में 13 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर 16 फरवरी तक मौसम पर आ सकता है। इससे पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ जगह के साथ दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 12- 13 और 14 फरवरी को देश के दक्षिणी राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल में बारिश होगी। इसे अलावा उत्तर भारत की बात की जाए तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश हो सकती है।
दिल्ली-NCR सर्दी से राहत
वहीं दिल्ली-एनसीआर में अब लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। हालांकि सुबह-शाम के समय ठंड चल रही है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले 2 दिन दिल्ली एनसीआर में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी। हालांकि 13 फरवरी से मौसम बदलने की प्रबल संभावना है। इसका असर अगले 2 से 3 दिन में मौसम पर दिखेगा। इसके साथ ही दिल्ली के साथ लगते उत्तर प्रदेश व हरियाणा में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर सुबह के समय हल्की धुंध होने की संभावना है। हालांकि अब इसका अधिक असर नहीं है। क्योंकि सुबह 8 बजे से पहले ही धूप निकल रही है। आने वाले दिनों में धूप तेज होगी।

पहाड़ों में फिर से बारिश के आसार
वहीं देश के उत्तर हिस्से के पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके तहत मौसम विभाग ने 14 तक बारिश संभावना जताई है। वहीं साथ लगते क्षेत्रों उत्तर खंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर जारी रहेगा। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है। इसके परिणाम स्वरूप मैदानी क्षत्रों में फिर से ठंड बढ़ सकती है।
उत्तरी क्षेत्रों में पछवा हवा
वहीं देश के उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में पछवा हवा चल रही है। इसका सीधा असर फसल पर पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पछवा हवा के कारण फसलों में नमी घट रही है। साथ ही धूप भी बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों में उचित नमी बना कर रखनी चाहिए। वहीं अधिक तेज हवा होने पर गेहूं की फसल गिर सभी सकती है। इससे बचने के लिए सिंचाई करते समय हवा की गति देख लें। अधिक तेज हवा की स्थिति में सिंचाई से बचें।










