Khatushyam special train : खाटू श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, हरियाणा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

देखें टाइमटेबल

Khatushyam special train : खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन सेवा कुरुक्षेत्र से फुलेरा के बीच संचालित की जाएगी, जिससे हरियाणा के जींद और नरवाना क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा विशेष रूप से फरवरी के अंतिम सप्ताह में उपलब्ध रहेगी।

ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल 23 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन रात 11:30 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। यह ट्रेन कैथल, नरवाना, जींद जंक्शन, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन रात 12:52 बजे नरवाना और 1:23 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी, जहां दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा। सुबह 6:50 बजे ट्रेन रींगस पहुंचेगी, जहां से श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर के लिए बस या अन्य साधनों से रवाना हो सकते हैं।

Khatushyam special train : वापसी में यह रहेगी टाइमटेबल 

वापसी के लिए ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल 24 फरवरी से 1 मार्च तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे फुलेरा से रवाना होकर रेनवाल और रींगस होते हुए शाम 4:28 बजे जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन शाम 5:05 बजे नरवाना पहुंचेगी और रात 8:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस विशेष सेवा से श्रद्धालुओं को आरामदायक और समयबद्ध यात्रा का विकल्प मिलेगा।

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त बर्बरीक को समर्पित है, जिन्हें कलियुग में श्याम बाबा के नाम से पूजा जाता है। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि वे कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाएंगे। यही कारण है कि खाटू श्याम को कलियुग का देवता कहा जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहां अवश्य फल देती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी असुविधा के खाटू श्याम जी के दर्शन कर सकें। जींद और नरवाना क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह सेवा विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button